फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   world bank appoints Indian originated economist Abhash jha for climate change disaster management in south Asia

विश्व बैंक में भारतीय मूल के आभास झा को मिला अहम पद

Sun, 24 May 2020 10:00 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 May 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
world bank appoints Indian originated economist Abhash jha for climate change disaster management in south Asia
भारतीय मूल के अर्थशास्त्री आभास झा - फोटो : Twitter

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री आभास झा को दक्षिण एशिया में विश्व बैंक में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। झा को जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब भारत और बांग्लादेश में अम्फान तूफान से काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

कौन हैं आभास झा
विश्व बैंक में महत्वपूर्ण पद हासिल करने वाले भारतीय अर्थशास्त्री आभास झा का बिहार से भी संबंध रहा है। आभास झा बिहार की राजधानी पटना स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के पूर्व छात्र रहे हैं। 

विज्ञापन


2001 में झा ने विश्वबैंक ज्वाइन किया था। वह बांग्लादेश, भूटान, भारत और श्रीलंका के बैंक कार्यालय में कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं। वह लैटिन अमेरिका, कैरिबियन, यूरोप, मध्य एशिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में काम किया है। उनका सबसे हालिया कार्य पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में शहरी विकास और आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए प्रैक्टिस मैनेजर के रूप में रहा है। उनके अधिकार क्षेत्र में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और मालदीव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या दी गई है जिम्मेदारी
विश्व बैंक ने एक बयान में कहा, बैंक में दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन व आपदा प्रबंधन पर कार्यविधि प्रबंधक के रूप में झा को नियुक्त किया गया है। उनकी जिम्मेदारी दक्षिण एशियाई क्षेत्र में आपदा जोखिम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन टीम को वैश्विक व्यवहार सीमाओं को जोड़ने और उनके साथ तालमेल बढ़ाने की होगी। 

बैंक ने कहा कि झा अन्य प्रैक्टिस मैनेजरों, ग्लोबल लीड्स और ग्लोबल सॉल्यूशंस ग्रुप्स के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि बड़े पैमाने पर अभिनव और उच्च गुणवत्ता वाले विकास समाधान और इन देशों की सेवा के लिए वैश्विक ज्ञान और उसके प्रवाह को बढ़ावा दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed