{"_id":"5fecf1a18ebc3e3d5028c52e","slug":"work-towards-increasing-india-russian-cooperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-रूस सहयोग बढ़ाने की दिशा में साथ करते रहेंगे काम: पुतिन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-रूस सहयोग बढ़ाने की दिशा में साथ करते रहेंगे काम: पुतिन
Thu, 31 Dec 2020 03:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी मॉस्को
एजेंसी मॉस्को
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 31 Dec 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को उम्मीद जताई कि भारत और रूस अगले वर्ष भी आपसी सहयोग को और बढ़ाने की दिशा में काम करते रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, रूस और भारत क्षेत्रीय व वैश्विक एजेंडों पर सामयिक मुद्दों के समाधान के प्रयासों के साथ-साथ रचनात्मक द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास जारी रखेंगे।
विज्ञापन
पुतिन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रिसमस व नववर्ष की बधाई भेजी। साथ ही कहा कि भारत और रूस सामरिक साझेदारी से जुड़े हैं और इसका ही नतीजा है कि कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण वक्त में भी हमारे रिश्ते आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, शंघाई सहयोग संगठन हो या ब्रिक्स के लक्ष्य दोनों देश राजनीतिक संवाद और विभिन्न क्षेत्र की संयुक्त परियोजनाओं के जरिये आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच रिश्ते आने वाले वर्ष में भी इसी तरह और मजबूत होंगे।