फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Womans last wish: Dont cry on my death for more than 20 minutes, come after drinking a little wine in funeral, keep makeup items in the coffin

महिला की अंतिम इच्छा : 'मेरी मौत पर 20 मिनट से ज्यादा न रोएं, थोड़ी सी पीकर आएं, ताबूत में रखें मेकअप का सामान'

Wed, 20 Apr 2022 10:41 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 20 Apr 2022 10:41 AM IST
सार

लंदन की इस महिला की अंतिम इच्छा महाकवि हरिवंश राय बच्चन की अमर कृति मधुशाला में प्रकट अंतिम इच्छा से कुछ मिलती जुलती है। इस महिला के वीडियो को 43 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
 

विज्ञापन
Womans last wish: Dont cry on my death for more than 20 minutes, come after drinking a little wine in funeral, keep makeup items in the coffin
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

हर व्यक्ति की अपनी ख्वाइश होती है और होना भी चाहिए, लेकिन अंतिम इच्छा का मामला थोड़ा भावुक होता है। हम बात कर रहे हैं लंदन की एक महिला की। उसने अनूठी अंतिम इच्छा जताई है। उसने सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा किया है। इसमें उसने कहा है कि उसकी मौत पर कोई भी 20 मिनट से ज्यादा न रोए और थोड़ी सी पीकर आए। ताबूत में मेकअप का सामान रखा जाए।

विज्ञापन


लंदन की इस महिला की अंतिम इच्छा महाकवि हरिवंश राय बच्चन की अमर कृति मधुशाला में प्रकट अंतिम इच्छा से कुछ मिलती जुलती है। इस महिला के वीडियो को 43 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


चूंकि यह वीडियो वायरल व चर्चित हो रहा है, इसलिए इस पर प्रतिक्रिया लाजमी है। महिला की अंतिम इच्छा कितनी पूरी होगी, यह तो अभी कहना मुश्किल है, क्योंकि उस पर अमल कराने की कोई कानूनी या सामाजिक बाध्यता नहीं है। उसके परिजन उसे  कितना मानेंगे या पूरा कराएंगे, यह भी अभी कहना मुश्किल है। हो सकता है कि यह किसी हसीन ख्वाहिश की तरह धूल धुसरित हो जाए। बहरहाल हम जान लेते हैं कि यह महिला अपनी मौत व अंत्येष्टि पर क्या चाहती है। जनाजे में शामिल होने के कौनसे नियम उसने घोषित किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं महिला की अंतिम इच्छा

  • अंत्येष्टि में शामिल होने वाले अपनी पहचान के लिए नया या पुराना फोटो आईडी लेकर आएं।
  • ताबूत में मेकअप का सामान यानी फाउंडेशन, लिपिस्टिक, सूरमा आदि रखा जाए।
  • सभी च्यूइंगम खाकर आएं, हालांकि मैं उस वक्त सूंघ नहीं सकूंगी, लेकिन मेरी इच्छा का सम्मान करें।
  • अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले रंगीन कपड़े पहनकर आएं। 
  • अंतिम खाना हाथों से बना हो, इसमें चिकन मैक्रोनी आदि न हो। 
  • अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों को शराब के दो पैग लगाकर  आना होगा। कम पीने वाले अपने घर लौट जाएं।
  • किसी को भी 20 मिनट से ज्यादा विलाप करने की इजाजत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed