{"_id":"61f980fc60a96501cb732ba7","slug":"woman-orders-chair-online-but-she-received-toy-version","type":"story","status":"publish","title_hn":"Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग के झांसे में आई महिला, ऑर्डर की कुर्सी निकली खिलौना, पढ़ें मजेदार खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Online Shopping: ऑनलाइन शॉपिंग के झांसे में आई महिला, ऑर्डर की कुर्सी निकली खिलौना, पढ़ें मजेदार खबर
Wed, 02 Feb 2022 12:23 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:23 AM IST
सार
महिला ने सोचा था कि उसने कम पैसों में एक बढ़िया कुर्सी खरीदी है और कुर्सी की मुफ्त डिलीवरी के चक्कर में ऑनलाइन शातिरों के झांसे में आ गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के इस डिजिटल दौर में हर कोई दुकान पर जाने से बचता है, सब ऑनलाइन खाना और शॉपिंग करना पसंद करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऑनलाइन साइटों हम सभी आकर्षक लगने वाले ऑफर्स के झांसे में आ जाते हैं। ऐसा ही एक महिला मरियम के साथ हुआ जो न्यूयॉर्क में रहती है। उसने एक ऑनलाइन कुर्सी खरीदी लेकिन जब कुर्सी उसे डिलीवर की गई तो वह खिलौना निकली।
विज्ञापन
महिला ने अपने साथ हुआ वाक्या टिकटॉक पर शेयर किया है। मामला कुछ यूं है कि न्यूयॉर्क की मरियम ऑनलाइन एक कुर्सी सर्च कर रही थी, तभी उसे एक आकर्षक कुर्सी दिखी जो देखने में बहुत सुंदर लुक वाली थी और खास बात ये कि इसमें मुफ्त शिपिंग थी। हालांकि, जब उसे सामान पहुंचाया गया, तो वह चौंक गई। क्योंकि जो कुर्सी उसने खरीदी वह खिलौना निकली।
विज्ञापन
मैरियन ने कहा कि यह सस्ता नहीं था। मरियम ने पोस्ट को कैप्शन दिया कि सुनिश्चित करें कि आप जो कुछ भी ऑर्डर करते हैं वह वापस करने योग्य है कि नहीं।
यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट
इसके बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। अपनी फेल शॉपिंग का अनुभव जब मरियम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया तो वह वायरल हो गया। इस मामले पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इस मामले पर यूजर्स भी हैरान हैं। एक यूजर ने कहा ऑनलाइन शॉपिंग पर तो कभी भरोसा नहीं करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि असली सवाल यह है कि इसकी कीमत कितनी थी? एक अन्य ने लिखा कि क्या कोई रीव्यू नहीं पढ़ता है?
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय रखें ख्याल
सबसे जरूरी बात ये है कि सेल में शॉपिंग करते समय केवल कम दाम देखकर बेकार के चीजों की शॉपिंग ना कर लें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको जो भी सामान चाहिए उसकी कंपनी और रिव्यू चेक करके ही सामान खरीदें।