{"_id":"5bac7d7d867a557ec41996a6","slug":"woman-delivers-her-own-baby-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया: सबसे पहले छूना चाहती थी बच्चे को, इसलिए खुद ही कर ली डिलीवरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया: सबसे पहले छूना चाहती थी बच्चे को, इसलिए खुद ही कर ली डिलीवरी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के कराथा की रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला ने खुद अपनी डिलीवरी की है। पेशे से नर्स कार्ले वालिकुआला हाल ही में तीसरी बार मां बनी हैं। कार्ले चाहती थीं कि दुनिया में सबसे पहले वह खुद अपने बच्चे को छुएं। इसलिए उन्होंने स्वयं अपनी डिलीवरी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
मुश्किल परिस्थियों में भी नहीं मानी हार
कार्ले को जब डॉक्टरों ने बताया कि उनकी नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो सकती। लेकिन वह इससे भी निराश नहीं हुईं। उन्होंने सिजेरियन से अपनी बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने खुद अपनी डिलीवरी की। इस डिलीवरी को मां की मदद से की जाने वाली सिजेरियन डिलीवरी कहा जाता है।
विज्ञापन
इस डिलीवरी की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। कार्ले और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं। मेडिकल के क्षेत्र में मां के हाथों से बच्चे का दुनिया में आना भी एक तरह का सिजेरियन ही माना जाता है।
विज्ञापन