{"_id":"5e8ec9c18ebc3e768973035c","slug":"woman-arrested-in-supermarket-of-california-charge-in-licking-goods-during-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : सामान चाटकर रखने के आरोप में कैलिफोर्निया की एक महिला गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वायरस : सामान चाटकर रखने के आरोप में कैलिफोर्निया की एक महिला गिरफ्तार
Thu, 09 Apr 2020 12:37 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, लॉस एंजिलिस
पीटीआई, लॉस एंजिलिस
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक सुपरमार्केट में 1,800 डॉलर कीमत का किराने का तथा अन्य सामान चाटकर रखने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।साउथ लेक टाहोए पुलिस विभाग के प्रवक्ता क्रिस फोरे ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सैफवे स्टोर पर अधिकारियों को बुलाया गया। ऐसी सूचना मिली कि एक ग्राहक किराने के सामान को चाट कर रख रही है। यह सूचना ऐसे समय में मिली जब देश में कोरोना वायरस का प्रकोप चल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो सैफवे के एक कर्मचारी ने उन्हें बताया कि संदिग्ध ने स्टोर से कई आभूषण अपने हाथ में लिए। उसने आभूषण चाटे और फिर स्टोर से अपने कार्ट में सामान भरने लगी।
विज्ञापन
फोरे ने बताया कि अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान जेनिफर वॉकर के रूप में की है। वॉकर (53) को गिरफ्तार कर लिया गया है और संक्रमण के डर से सामान को नष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन