{"_id":"5fb348948ebc3e9c02168a74","slug":"wolves-will-save-humans-from-brain-disease-spreading-in-deer","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरणों में फैल रहे मस्तिष्क रोग से इंसान को बचाएंगे भेड़िए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिरणों में फैल रहे मस्तिष्क रोग से इंसान को बचाएंगे भेड़िए
Tue, 17 Nov 2020 09:27 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
हिरण
- फोटो : Nature Ecology & Evolution
कोरोना महामारी के बाद वैज्ञानिक जंगली जानवरों से इंसान में आने वाली बीमारियों को लेकर खासे सचेत हो गए हैं। इसका एक उदाहरण अमेरिका के कई जंगलों में देखने को मिल रहा है। जहां हिरणों में फैल रहे क्रोनिक वेस्टिंग डिजीज (मस्तिष्क रोग) को इंसानों प्रवेश से रोकने के लिए भेड़ियों का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
अमेरिका, कनाडा और दक्षिण कोरिया में हिरणों को घेर रहा क्रोनिक वेस्टिंग नामक रोग
शोधकर्ताओं का कहना है कि भेड़िए कमजोर और बीमार हिरणों को आसानी से शिकार बनाकर अन्य जानवरों और इंसानों में यह बीमारी फैलने से रोक सकते हैं। खास बात यह है है। यह बीमारी भेड़ियों को संक्रमित नहीं करती।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं का कहना है कि यह प्रयोग दुनिया भर में हिरण और उसकी प्रजाति में न सिर्फ क्रोनिक वेस्टिंग डिजीज बल्कि जंगल में अन्य बीमारियों को थामने में भेड़ियों की भूमिका का पता लगाने में भी मददगार होगा। यह रोग अमेरिका के 26 राज्यों समेत कनाडा और दक्षिण कोरिया के जंगलों में भी पहुंच चुका है।
विज्ञापन