फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   With the help of donkeys luxury cars theft in South Africa

लक्जरी कार चुरा के ले जा रहे थे गधे !

Thu, 03 Aug 2017 11:00 PM IST
BBC हिंदी
BBC हिंदी Updated Thu, 03 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
With the help of donkeys luxury cars theft in South Africa
साउथ अफ्रीका - फोटो : बीबीसी
दक्षिण अफ्रीका में गधों की मदद से लक्जरी कार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। पुलिस ने चोरी की गई एक लक्जरी कार को गधों की मदद से नदी पार खींचकर जिम्बाब्वे में तस्करी करने की कोशिश नाकाम कर दी है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि कार तस्करी करने की कोशिश में नाकाम रहने के बाद संदिग्ध चोर जिम्बाब्वे की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में डरबन से चोरी होने वाली एक कार भी इसी नदी से मिली थी, जिसे गधों की मदद से नदी पार ले जाया गया था। स्थानीय पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस नए तरीके के पीछे कौन सा आपराधिक गिरोह काम कर रहा है। 
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया ने ब्रिगेडियर के हवाले से बताया कि चोर नदी से वाहन को निकालने के लिए गधों का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन पुलिस ऐन उसी समय पहुंच गई, जब गधों की मदद से रेत से गाड़ी को खींच कर बाहर निकाला जा रहा था। अभी यह साफ नहीं हो पाया कि चोरों ने कार चलाकर जिम्बाब्वे क्यों नहीं पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कयास लगाया जा रहा है कि आधुनिक वाहनों में आम तौर पर ट्रैकिंग उपकरण लगा होता है और अगर उसे स्टार्ट कर लिया जाए तो सैटेलाइट की मदद से उसका पता लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed