{"_id":"5ff645ea0ca886453d094158","slug":"wisconsin-state-assembly-speaker-supports-the-farmer-movement-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: विस्कॉन्सिन राज्य विधानसभा अध्यक्ष ने किया किसान आंदोलन का समर्थन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: विस्कॉन्सिन राज्य विधानसभा अध्यक्ष ने किया किसान आंदोलन का समर्थन
Thu, 07 Jan 2021 04:51 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 07 Jan 2021 04:51 AM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के विधानसभा अध्यक्ष रॉबिन जे वॉस ने आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन किया है। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू और भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर को लिखे पत्र में वॉस ने आग्रह किया कि भारत सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए और प्रभावित किसानों की चिंताओं को सुनना चाहिए।
विज्ञापन
भारत सरकार से कानूनों पर दोबारा विचार करने का किया आग्रह
विस्कॉन्सिन के विधानसभा अध्यक्ष रॉबिन जे वॉस ने भारत सरकार से कानूनों पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है। चार जनवरी को लिखे पत्र में वॉस ने कहा है कि विस्कॉन्सिन और भारत में एक समानता है कि दोनों की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। किसानों का हमारी अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
यह मेरे लिए बड़ी बात होगी कि हम उनकी राय जाने बिना उन्हें प्रभावित करने वाले कानून बनाएं या उनके शांतिपूर्ण इकट्ठे होने के अधिकार में अड़चन डालें। वॉस ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अपने फैसले पर दोबारा विचार करेगी और किसानों के की चिंता सुनेगी। गौरतलब है कि भारत किसान आंदोलन को आंतरिक मामला बताते हुए विदेशी नेताओं की टिप्पणी को खारिज कर चुका है।
विज्ञापन