फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Will decide on Pakistan airspace closure for India at a favorable time: Pakistan foreign office

भारत के लिए अभी बंद नहीं किया हवाई क्षेत्र, सही वक्त का इंतजार: पाकिस्तान

Thu, 29 Aug 2019 06:06 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
Will decide on Pakistan airspace closure for India at a favorable time: Pakistan foreign office
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : The Dawn

पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला फिलहाल नहीं किया गया है, लेकिन वह अपने लिए अनुकूल समय पर इसका आदेश दे सकता है। 

विज्ञापन


विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर शीर्ष स्तर पर चर्चा हुई है। 

डॉन अखबार ने उनके हवाले से कहा, ‘‘कई विकल्पों में से एक यह भी है जिसपर विचार किया जा रहा है। हम प्रतिबंध का फैसला अपने लिए अनुकूल समय पर करेंगे, फिलहाल इसपर कोई फैसला नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


विदेश कार्यालय के प्रवक्ता की यह टिप्पणी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला नहीं किया गया है और इस तरह का कोई भी कदम सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के बाद उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरैशी ने कहा था कि हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई लेकिन प्रधानमंत्री इमरान खान ही इस पर कोई अंतिम निर्णय लेंगे।

विदेश मंत्री ने भारत के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने संबंधी डॉन की रिपोर्ट को खारिज करते हुए उसे ‘अटकलबाजी’ करार दिया था। 

कुरैशी से पहले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को ट्विटर पर घोषणा की थी कि पाकिस्तान, भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद करने और अफगानिस्तान के साथ होने वाले भारत के कारोबार के लिए अपने सड़क मार्गों के इस्तेमाल को पूरी तरह प्रतिबंधित करने पर विचार कर रहा है। 

बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने पर भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने फरवरी में अपना हवाई क्षेत्र पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने 27 मार्च को नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर की उड़ानों को छोड़ कर बाकी के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया था। 


पाकिस्तान ने 15 मई को भारत जाने वाले विमानों के अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने पर लगी रोक 30 मई तक बढ़ा दी थी। पाकिस्तान ने सभी असैन्य विमानों के लिए 16 जुलाई को हवाई क्षेत्र खोला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed