फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Whoever took part in war crime will pay its price: Israel Defense Forces on Hamas attack

Israel: 'जिसने भी युद्ध में हिस्सा लिया, उसे भारी कीमत चुकानी होगी', हमास के हमलों पर इस्राइली सेना की चेतावनी

Sun, 08 Oct 2023 07:58 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अविव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अविव Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Oct 2023 07:58 PM IST
सार

Israel: आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा, हमास का क्रूर हमला एक युद्ध अपराध है। महिलाओं और बच्चों को बंदी बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और इस्लाम के भी खिलाफ है। जिसने भी इसमें हिस्सा लिया उसे कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन
Whoever took part in war crime will pay its price: Israel Defense Forces on Hamas attack
Israel Defense Forces spokesperson Rear Admiral Daniel Hagari - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हागारी ने रविवार को हमास के हमले को 'युद्ध अपराध' बताया और कहा कि जिसने भी इसमें हिस्सा लिया, उसे कीमत चुकानी होगी।

विज्ञापन

एक्स पर पोस्ट एक वीडियो में आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा, हमास का क्रूर हमला एक युद्ध अपराध है। महिलाओं और बच्चों को बंदी बनाना अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और इस्लाम के भी खिलाफ है। जिसने भी इसमें हिस्सा लिया उसे कीमत चुकानी होगी। युद्ध कठिन है और आगे चुनौतीपूर्ण दिन हैं। बल मजबूत है और अपनी ताकत के हर हिस्से का इस्तेमाल करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी यह टिप्पणी हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए औचक हमले और देश के दक्षिण व मध्य हिस्सों में रॉकेट दागने के बाद आई है। गाजा पट्टी के पास हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमलों में 400 से अधिक लोगों की जान चली गई है और गिनती  अभी भी जारी है। मृतकों में दर्जनों सैनिक और पुलिस वाले भी मारे गए हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा इस्राइल के एक मीडिया आउटलेट ने दावा किया कि घातक हमले में घायल 2,048 से अधिक लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जिनमें 20 की हालत बेहद गंभीर है और 330 गंभीर रूप से घायल हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ के प्रवक्ता ने रविवार को एक ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकताएं इस्राइली इलाकों में लड़ाई को खत्म करनना और इस्राइल को विभाजित करने वाली बाड़ में सेंध को नियंत्रित करना है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार रविवार को स्डेरोट शहर और उसके आसपास रॉकेट हमलों में चार लोग घायल हो गए। पीड़ितों में से एक 20 वर्षीय युवक की हालत गंभीर है। इससे पहले दिन में आईडीएफ के प्रवक्ता हागरी ने कहा कि कई शहरों हमास के आतंकवादियों की तलाश की जा रही है और गाजा के अंदर 400 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि दर्जनों को बंदी बना लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed