फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO welcomes on China released Covid-19 Data, After worldwide criticism

China: दुनियाभर में आलोचना के बाद चीन ने जारी किए कोरोना के आंकड़े, WHO ने क्या स्वागत

Sun, 15 Jan 2023 10:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 15 Jan 2023 10:28 AM IST
सार

चीन के चिकित्सा मामलों के विभाग के निदेशक जिओ याहुई ने कहा, कोविड-19 संक्रमण से पैदा हुई सांस की दिक्कतों के कारण 5,503 मौतें दर्ज कीं गईं और कोविड के साथ कैंसर या हृदय रोग से 54,435 मौतें दर्ज की गईं। 

विज्ञापन
WHO welcomes on China released Covid-19 Data, After worldwide criticism
चीन में कोरोना का कहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। यहां कोरोना के कारण बीते तीस दिनों में करीब 60 हजार लोगों की मौत हुई है। इसकी पुष्टि खुद चीन ने की है। शनिवार को चीन ने काफी आलोचना के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ कोरोना के आंकड़ों को साझा किया है। चीन के इस कदम की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने सराहना की है। 

विज्ञापन


WHO निदेशक ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के निदेशक मंत्री मा शियाओवेई से बात की और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सहयोग की मांग की। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने ट्वीट किया कि चीन में कोविड-19 की स्थिति के बारे में मंत्री मा शियाओवेई से बात की। मैंने विस्तृत जानकारी जारी करने की सराहना की और हम इस तरह की जानकारी साझा करते रहने का अनुरोध करते हैं।  
विज्ञापन


चीन ने काफी समय बाद दी मौतों की जानकारी
बता दें, चीन ने बीते साल सात दिसंबर को अपनी सख्त जीरो कोविड पॉलिसी को खत्म कर दिया था। साथ ही चीन ने देश में कोरोना के प्रसार व मौतों से जुड़ी जानकारी को भी साझा करना बंद कर दिया था, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन की काफी आलोचना की थी। तब जाकर चीन ने बताया है कि कोरोना के कारण चीन में बीते तीस दिनों में 60,000 लोगों की मौत हुई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने इस साल आठ दिसंबर, 2022 और 12 जनवरी के बीच कुल 59,938 COVID-19 से संबंधित मौतों का खुलासा किया, यह बताते हुए कि मामलों में बढ़ोतरी सात दिसंबर को कोविड नीति को शिथिल करने के कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


WHO कर रहा आंकड़ों का विश्लेषण 
अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में, WHO ने कहा कि चीनी अधिकारियों ने WHO को आउट पेशेंट क्लीनिक, अस्पताल में भर्ती, आपातकालीन उपचार और गंभीर देखभाल की आवश्यकता वाले रोगियों और COVID-19 संक्रमण से संबंधित अस्पताल में होने वाली मौतों सहित कई विषयों पर जानकारी प्रदान की है। हम इस जानकारी का विश्लेषण कर रहे हैं और अनुरोध करते हैं कि इस प्रकार की विस्तृत जानकारी उनके साथ साझा की जाती रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed