फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO warns about Coronavirus Pandemic saying the worst is yet to come

कोरोना वायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, अभी सबसे खराब स्थिति आनी बाकी

Tue, 30 Jun 2020 08:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 30 Jun 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
WHO warns about Coronavirus Pandemic saying the worst is yet to come
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि इस महामारी की सबसे खराब स्थिति अभी आनी बाकी है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि महामारी की रफ्तार बढ़ रही है, खासकर अमेरिका में इसका प्रसार ज्यादा तेजी से हो रहा है। 

विज्ञापन


29 जून को हुई एक प्रेस ब्रीफिंग में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा, 'यह एक कटु सत्य है कि यह महामारी अभी समाप्त होने के नजदीक भी नहीं पहुंची है। अभी सबसे खराब स्थिति आनी बाकी है।'
विज्ञापन


बता दें कि आज यानी 30 जून को इस बात के छह महीने हो गए हैं जबसे डब्ल्यूएचओ को चीन से कोरोना के पहले मामले की जानकारी मिली थी। इसके बाद से यह बीमारी लगातार फैलती रही है और अब तक इससे एक करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और पांच लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ ऐसे देशों की शिकायतों को भी खारिज कर चुका है जिनमें कोविड-19 पर नियंत्रण पाने के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग को बहुत कठिन और बेकार बताया गया था। संगठन बार-बार यह कहता रहा है कि कोरोना को नियंत्रित करने के लिए कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बहुत जरूरी है। 


कुछ देशों में स्थिति बेहतर होने के बावजूद उन्होंने कहा कि महामारी से संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है और आने वाले कुछ महीनों में दुनिया को और ज्यादा लचीलापन और धैर्य दिखाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, गंभीर सवाल यह है कि सभी देश आने वाले महीने में इस स्थिति का सामना करेंगे कि इस वायरस के साथ कैसे रहा जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed