फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO says more information is needed to list Covaxin vaccine for emergency use

डब्ल्यूएचओ ने कहा- कोवाक्सीन को आपात इ्स्तेमाल के लिए सूचीबद्ध करने को लेकर और जानकारी की जरूरत

Tue, 25 May 2021 06:43 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, न्यूयॉर्क/जिनेवा
पीटीआई, न्यूयॉर्क/जिनेवा Published by: देव कश्यप Updated Tue, 25 May 2021 06:43 AM IST
सार

  • भारत बायोटेक को अपने कोवाक्सीन टीके को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध कराने को अप्रैल में डब्ल्यूएचओ में पेशकश की थी
  • डब्ल्यूएचओ ने और अधिक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा

विज्ञापन
WHO says more information is needed to list Covaxin vaccine for emergency use
कोवाक्सीन वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि भारत बायोटेक को अपने कोवाक्सीन टीके को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध कराने को लेकर और अधिक जानकारी देनी होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर जारी एक दस्तावेज में कहा गया है कि भारत बायोटेक ने 19 अप्रैल को रुचि की अभिव्यक्ति पेश की थी। इस संबंध में और अधिक जानकारी की जरूरत है।

विज्ञापन


दस्तावेज के अनुसार मई-जून 2021 में इस संबंध में एक बैठक आयोजित होने की उम्मीद है। एजेंसी ने कहा कि यदि मूल्यांकन के लिए प्रस्तुत किया गया उत्पाद सूचीबद्ध करने के मानदंडों पर खरा उतरता है तो डब्ल्यूएचओ व्यापक रूप से इसके परिणाम प्रकाशित करेगा। आपातकालीन उपयोग सूचीकरण प्रक्रिया की अवधि वैक्सीन निर्माता द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों की गुणवत्ता और डब्ल्यूएचओ के मानदंडों को पूरा करने वाले आंकड़ों पर निर्भर करती है।
विज्ञापन


इस बीच, हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने सरकार को बताया है कि वह कोवाक्सीन टीके को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध कराने को लेकर 90 प्रतिशत दस्तावेज पहले ही डब्ल्यूएचओ के पास जमा करा चुकी है। शेष दस्तावेज जून तक जमा कराए जाने की उम्मीद है। सोमवार को नई दिल्ली में सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed