{"_id":"60ac4f54ab8f1c743c493aa5","slug":"who-says-more-information-is-needed-to-list-covaxin-vaccine-for-emergency-use","type":"story","status":"publish","title_hn":"डब्ल्यूएचओ ने कहा- कोवाक्सीन को आपात इ्स्तेमाल के लिए सूचीबद्ध करने को लेकर और जानकारी की जरूरत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डब्ल्यूएचओ ने कहा- कोवाक्सीन को आपात इ्स्तेमाल के लिए सूचीबद्ध करने को लेकर और जानकारी की जरूरत
Tue, 25 May 2021 06:43 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, न्यूयॉर्क/जिनेवा
पीटीआई, न्यूयॉर्क/जिनेवा
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 25 May 2021 06:43 AM IST
सार
- भारत बायोटेक को अपने कोवाक्सीन टीके को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध कराने को अप्रैल में डब्ल्यूएचओ में पेशकश की थी
- डब्ल्यूएचओ ने और अधिक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा
विज्ञापन
कोवाक्सीन वैक्सीन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि भारत बायोटेक को अपने कोवाक्सीन टीके को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध कराने को लेकर और अधिक जानकारी देनी होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर जारी एक दस्तावेज में कहा गया है कि भारत बायोटेक ने 19 अप्रैल को रुचि की अभिव्यक्ति पेश की थी। इस संबंध में और अधिक जानकारी की जरूरत है।
विज्ञापन
दस्तावेज के अनुसार मई-जून 2021 में इस संबंध में एक बैठक आयोजित होने की उम्मीद है। एजेंसी ने कहा कि यदि मूल्यांकन के लिए प्रस्तुत किया गया उत्पाद सूचीबद्ध करने के मानदंडों पर खरा उतरता है तो डब्ल्यूएचओ व्यापक रूप से इसके परिणाम प्रकाशित करेगा। आपातकालीन उपयोग सूचीकरण प्रक्रिया की अवधि वैक्सीन निर्माता द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों की गुणवत्ता और डब्ल्यूएचओ के मानदंडों को पूरा करने वाले आंकड़ों पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
इस बीच, हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने सरकार को बताया है कि वह कोवाक्सीन टीके को आपात इस्तेमाल के लिए सूचीबद्ध कराने को लेकर 90 प्रतिशत दस्तावेज पहले ही डब्ल्यूएचओ के पास जमा करा चुकी है। शेष दस्तावेज जून तक जमा कराए जाने की उम्मीद है। सोमवार को नई दिल्ली में सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन