{"_id":"61aa01333cbbe9248372ead1","slug":"who-rushes-experts-team-to-south-africa-to-help-combat-corona-new-variant-omicron-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Omicron Alert: कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए डब्ल्यूएचओ ने की तैयारी, विशेषज्ञों की टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Omicron Alert: कोरोना के नए वैरिएंट से निपटने के लिए डब्ल्यूएचओ ने की तैयारी, विशेषज्ञों की टीम दक्षिण अफ्रीका रवाना
Fri, 03 Dec 2021 05:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:06 PM IST
सार
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अफ्रीका के क्षेत्रीय आपातकालीन निदेशक डॉ. सलाम गुए ने बताया कि हम निगरानी और संपर्क में आए लोगों की जांच में सहयोग करने के लिए विशेषज्ञों की टीम भेज रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया में कोरोना के नए वैरिएंट ने दहशत मचा रखी है। भारत में भी इसके मामले सामने आने लगे हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट के पाए जाने के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन भी हरकत में आ गया है। डब्ल्यूएचओ ने दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग राज्य में विशेषज्ञों की एक टीम भी भेज दी है। दक्षिण अफ्रीका का यह राज्य कोरोना के नए वैरिएंट का हॉटस्पॉट माना जा रहा है। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों की टीम यहां निगरानी के उपायों में तेजी लाने और वायरस के संपर्क में आए लोगों की पहचान करेगी।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अफ्रीका के क्षेत्रीय आपातकालीन निदेशक डॉ. सलाम गुए ने बताया कि हम निगरानी और संपर्क में आए लोगों की जांच में सहयोग करने के लिए विशेषज्ञों की टीम भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी एक टीम दक्षिण अफ्रीका में पहले से ही जीनोमिक अनुक्रमण पर काम कर रही है। गौतेंग में पिछले एक सप्ताह में लगभग 80 फीसदी कोरोना के मामले पाए गए हैं। यहां गुरुवार को 11,500 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके पहले यहां 8,500 मामलों में पाए गए थे।
विज्ञापन
वहीं, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में नवंबर के मध्य में यहां रोजाना कोरोना के नए मामले 300 से भी कम रिकॉर्ड किए जा रहे थे। नेशनल इंस्टीट्यूट फार कम्युनिकेबल डिजीज ने बताया कि अब हो रहीं जांचों में लगभग 75 फीसदी नमूनों में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया जा रहा है।
विज्ञापन