{"_id":"66e14831187cc9d7820e3f29","slug":"who-is-us-congress-mp-ilhan-omar-and-meeting-with-rahul-gandhi-controversy-news-in-hindi-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं राहुल के साथ दिखीं इल्हान उमर?: अमेरिका में भारत विरोधी प्रस्ताव लाईं, सगे भाई से शादी करने का भी आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कौन हैं राहुल के साथ दिखीं इल्हान उमर?: अमेरिका में भारत विरोधी प्रस्ताव लाईं, सगे भाई से शादी करने का भी आरोप
Wed, 11 Sep 2024 01:56 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इल्हान उमर
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं। इस दौरे के बीच, भाजपा ने भारत विरोधी सांसद इल्हान उमर से राहुल की मुलाकात को लेकर हमला किया है। भाजपा की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल ने कभी भी भारत का अपमान नहीं किया और न ही वह ऐसा कभी करेंगे।यह कोई पहली बार नहीं है जब इल्हान विवादों में आई हों। उमर ने पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र में दिए गए संबोधन का बहिष्कार किया था। आइये जानते हैं कि अभी इल्हान उमर को लेकर क्या विवाद छिड़ा हुआ है? राहुल की मुलाकात पर भाजपा ने क्या आरोप लगाया है? अमेरिकी सांसद को लेकर पहले क्या विवाद हुए हैं?
अभी क्या हुआ है?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान विश्वविद्यालयों में छात्रों और शिक्षकों के अलावा भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता ने रेबर्न हाउस ऑफिस बिल्डिंग में हुई एक बैठक में इल्हान उमर समेत कई अमेरिकी सांसदों के साथ मुलाकात की। हालांकि, उमर से राहुल की तस्वीरें सामने आने के बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर जुबानी हमले शुरू कर दिए हैं।

अमित शाह
- फोटो :
Amar Ujala
भाजपा ने क्या कहा और कांग्रेस का क्या रुख है?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में हमला बोलते हुए लिखा देश विरोधी बातें करना और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होना राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की आदत सी बन गई है। शाह ने कहा कि चाहे जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के देश विरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडे का समर्थन करना हो, या फिर विदेशी मंचों पर भारत विरोधी बातें करनी हो, राहुल गांधी ने देश की सुरक्षा और भावना को हमेशा आहत किया है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इस मुलाकात को लेकर निशाना साधा है। मंत्री ने कहा 'राहुल गांधी अपने अंतरराष्ट्रीय दौरों में बार-बार भारत को बदनाम किया है। वह उमर से मिलते हैं जो भारत विरोधी प्रचारक और पाकिस्तान समर्थक हैं। वह कश्मीर के भारत का हिस्सा होने की आलोचना करने के लिए जानी जाती हैं। ऐसी भारत विरोधी ताकतें...कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की दोस्त बन गई हैं।'
वहीं कांग्रेस ने सांसद इल्हान उमर से राहुल की मुलाकात का बचाव किया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक टीवी चैनल से कहा कि उमर उस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं जिसने राहुल गांधी से मुलाकात की थी।

कौन हैं इल्हान उमर
इल्हान का जन्म सोमालिया में हुआ। सोमालिया में जारी गृह युद्ध के बीच उनके परिवार ने सोमालिया छोड़कर केन्या के शरणार्थी कैम्प में शरण ली। उस वक्त इल्हान की उम्र आठ साल थी। करीब चार साल तक उनके परिवार ने केन्या का शरणार्थी कैम्प में बिताए। 1990 में उनका परिवार यहां से अमेरिका आ गया। अमेरिका में इल्हान ने राजनीति में अपना करियर बनाया। कहते हैं कि उनके दादा ने इसके लिए उन्हें प्रेरित किया। 2016 में इल्हान उमर चुनाव जीतकर मिनिसोटा की प्रतिनिधि सभा पहुंची। 2019 में इल्हान मिनिसोटा से सांसद चुनी गईं। अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य बनने वाली इल्हान उमर पहली अफ्रीकी शरणार्थी हैं। इसके साथ ही इल्हान उमर मिनिसोटा का प्रतिनिधित्व करने वाली भी पहली अश्वेत महिला हैं। अमेरिकी कांग्रेस पहुंचने वाली दो मुस्लिम-अमेरिकी महिलाओं में भी इल्हान उमर शामिल हैं।

भारत विरोधी के तौर पर है इल्हान की पहचान
अमेरिकी डेमोक्रेट सांसद इल्हान उमर की भारत विरोधी के तौर पर पहचान है। 2022 में इल्हान पाकिस्तान दौरे पर आई थीं। इस दौरान वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) भी गई थीं। भारत ने उनके दौरे पर सख्त आपत्ति जताते हुए इसकी निंदा की। इसके बाद बाइडन प्रशासन को इस मामले में सफाई देनी पड़ी थी। भारत की आपत्ति के बाद अमेरिकी सरकार ने इल्हान के दौरे से पल्ला झाड़ लिया था। सरकार ने कहा था कि उनका दौरा अमेरिकी सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं था। जिस वक्त पाकिस्तान में सत्ता के लिए बवाल चल रहा था। इमरान अमेरिका पर उनकी सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगा रहे थे। तब भी इल्हान उमर पाकिस्तान गई थीं। एक ओर इमरान पाकिस्तानी जनता को यह बता रहे थे कि अमेरिका उनके खिलाफ साजिश रच रहा है वहीं, दूसरी ओर इल्हान उमर पाकिस्तान जाकर उसी इमरान खान से मिल रही थीं।
भारत की तरह ही इल्हान इस्राइल के विरोध के लिए भी जानी जाती हैं। इसी वजह से उन्हें विदेश मामलों की समिति से मतदान के बाद हटा दिया गया था। सदन ने उनको हटाने लिए इस्राइल के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणियों और उनकी निष्पक्षता पर चिंताओं का हवाला दिया था।

ट्रंप ने लगाए थे इल्हान पर भाई से शादी करने के आरोप
अमेरिका में पिछले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। एक रैली के दौरान उन्होंने न्याय विभाग से सासंद इल्हान उमर की जांच की अपील की थी। अपने भाषण में ट्रंप ने डेमोक्रेट सांसद के खिलाफ अपमानजनक और अपुष्ट आरोपों को दोहराया कि उन्होंने अपने सगे भाई से शादी की और गैरकानूनी तरीके से अमेरिका आकर बस गईं।
राष्ट्रपति ने मिनेसोटा सांसद इल्हान उमर पर 'नफरत' करने का आरोप लगाया था। ट्रंप ने कहा था कि 'इल्हान उमर हमारे देश से नफरत करती हैं। वह एक ऐसी जगह से आती हैं, जहां सरकार भी नहीं है, और फिर वह यहां आती हैं और हमें बताती हैं कि हमारे देश को कैसे चलाना है।'

भारत विरोधी कई बयान दे चुकी हैं इल्हान
जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर थे। यहां पीएम मोदी ने संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित किया था। हालांकि, पीएम मोदी के इस संबोधन का इल्हान उमर समेत अमेरिका की दो महिला सांसदों ने बहिष्कार किया। इल्हान भारत में अल्पसंख्यकों के शोषण का आरोप लगाया था।
इससे पहले भी सांसद ने भारत विरोधी बयान दिया था। इल्हान उमर ने अप्रैल 2022 में अमेरिकी संसद में कहा था, ‘आखिर मोदी सरकार मुसलमानों के खिलाफ और क्या-क्या जुल्म करेगी तब जाकर बाइडन प्रशासन कुछ कहेगा?’ उन्होंने अमेरिका के भारत समेत कई देशों के साथ रिश्तों को 'ऐतिहासिक अन्याय' की संज्ञा दी थी। इल्हान उमर अमेरिकी संसद में भारत के खिलाफ एक प्रस्ताव भी लाई थीं। इसमें कहा गया था कि भारत को एक ऐसा देश घोषित किया जाए जहां पर धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का कथित उल्लंघन होता है।