फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   who is julian assange from australia top hacker to leak usa secret documents wikileaks walks out free

Julian Assange: ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष हैकर से बना अमेरिका का दुश्मन, यूएस से समझौता कर रिहा हुआ असांजे कौन है?

Wed, 26 Jun 2024 01:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 26 Jun 2024 01:08 PM IST
सार

साल 2010 में जब अमेरिकी सेना की पूर्व सैनिक चेल्सिया मैनिंग ने अमेरिकी सेना से जुड़े खुफिया दस्तावेज लीक किए, तो उन्हें असांजे ने विकीलीक्स पर प्रकाशित किया गया। इसके बाद ही असांजे का नाम पूरी दुनिया में चर्चा में आया था। 

विज्ञापन
who is julian assange from australia top hacker to leak usa secret documents wikileaks walks out free
julian assange - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे ने बुधवार को अमेरिका की अदालत में अमेरिकी खुफिया दस्तावेज लीक करने का अपना दोष स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही असांजे की कई वर्षों की कानूनी लड़ाई का भी अंत हो गया। समझौते के तहत असांजे को रिहा कर दिया गया। सुनवाई समाप्त होते ही असांजे अपने देश ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


कौन हैं जूलियन असांजे
जूलियन असांजे का जन्म ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत के टाउंसविले में साल 1971 में हुआ था। किशोरावस्था में ही असांजे को कंप्यूटर्स में रुचि पैदा हो गई और 90 के दशक में जूलियन असांजे को ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष हैकर में गिना जाता था। साल 2006 में असांजे ने विकीलीक्स की स्थापना की। विकीलीक्स एक ऐसा संगठन था, जो लीक दस्तावेजों को प्रकाशित करता था। साल 2010 में जब अमेरिकी सेना की पूर्व सैनिक चेल्सिया मैनिंग ने अमेरिकी सेना से जुड़े खुफिया दस्तावेज लीक किए, तो उन्हें असांजे ने विकीलीक्स पर प्रकाशित किया गया। इसके बाद ही असांजे का नाम पूरी दुनिया में चर्चा में आया था। 
विज्ञापन


असांजे ने जो दस्तावेज लीक किए, उनमें अमेरिकी सेना पर युद्ध अपराध के गंभीर आरोप लगाए गए। अमेरिकी सेना पर दुष्कर्म करने के भी आरोप लगे। साथ ही अमेरिकी सेना का एक वीडियो भी शामिल था, जो साल 2007 का था। उस वीडियो में अमेरिकी सेना अपाचे हेलीकॉप्टर से इराक के बगदाद में हमला करते नजर आ रही है। उस हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी और मरने वालों में दो पत्रकार भी थे। इस घटना का वीडियो लीक होने से अमेरिकी सेना की काफी किरकिरी हुई थी। अमेरिका ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया था। खुफिया दस्तावेज लीक होने के बाद अमेरिकी सरकार ने चेल्सिया मैनिंग के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की और मैनिंग को जेल में डाल दिया। हालांकि बाद में ओबामा प्रशासन ने मैनिंग की सजा कम कर दी थी। साल 2016 में विकीलीक्स फिर से चर्चा में आया, जब अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी के ईमेल विकीलीक्स पर प्रकाशित हुए। अमेरिका का आरोप है कि ये ईमेल रूस के खुफिया विभाग ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप के मकसद से चुराए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में क्यों बंद थे असांजे?
साल 2010 में स्वीडन ने दो महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोप में असांजे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया। जब ब्रिटेन की अदालत असांजे को स्वीडन प्रत्यर्पित करने की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, तो असांजे ने लंदन स्थित इक्वाडोर दूतावास में शरण ली, जहां इक्वाडोर की सरकार ने असांजे को राजनीतिक शरण दे दी। असांजे करीब सात वर्षों तक इक्वाडोर के दूतावास में राजनीतिक शरणार्थी बनकर रहे। साल 2017 में स्वीडन सरकार ने असांजे पर लगे आरोपों को वापस ले लिया। हालांकि बाद में इक्वाडोर दूतावास के अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ने पर असांजे का राजनीतिक शरणार्थी का दर्जा साल 2019 में वापस ले लिया गया। इसके बाद लंदन पुलिस ने इक्वाडोर के दूतावास से निकलते ही असांजे को अमेरिका की मांग पर गिरफ्तार कर लिया गया।  

ब्रिटेन की जेल में पांच साल बंद रहने के दौरान असांजे के परिवार ने दावा किया कि विकीलीक्स फाउंडर की शारीरिक और मानसिक सेहत में गिरावट आई है। 2021 में ऑस्ट्रेलिया की संसद में एक प्रस्ताव पास कर अमेरिका और ब्रिटेन की सरकार से असांजे को उन्हें ऑस्ट्रेलिया वापस भेजने की मांग की। 2021 के अप्रैल में ही जो बाइडन ने संकेत दिए थे कि अमेरिकी सरकार असांजे पर लगे आरोपों को वापस लेने पर विचार कर रही है। हालांकि ये साफ नहीं है कि असांजे को अब क्यों रिहा किया गया।  

क्या था अमेरिका और असांजे के बीच हुआ समझौता
अमेरिका और विकीलीक्स के संस्थापक के बीच हुए समझौते के तहत असांजे ने अपने ऊपर अमेरिका जासूसी कानून के तहत लगे आरोपों को स्वीकार कर लिया। समझौते के तहत असांजे को 62 महीने की जेल की सजा सुनाई गई, जो कि असांजे पहले ही ब्रिटेन की जेल में काट चुके हैं। समझौते के तहत असांजे बुधवार को अमेरिका के उत्तरी मारियाना द्वीप साइपन स्थित कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्हें दोषी ठहराया गया। दोषी ठहराए जाने और सजा के एलान के बाद जूलियन असांजे अपने देश ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए। 


क्या है विकीलीक्स
विकीलीक्स एक ऐसी वेबसाइट है, जो देशों, सरकारों और उनकी नीतियों के बारे में महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी इंटरनेट पर लोगों को मुहैया कराती है, जो आम तौर पर लोगों को उपलब्ध नहीं होती। विकीलीक्स उस वक्त चर्चा में आई, जब 'अफगान वॉर डायरी' के नाम से विकीलीक्स ने अमेरिकी सैन्य दस्तावेज सार्वजनिक किए थे। अमेरिका से हुए समझौते के तहत असांजे को सोमवार को ब्रिटेन की हाई-सिक्योरिटी बेलमार्श जेल से रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed