{"_id":"69ca4c154c61d0dcd000ebc0","slug":"who-irgc-naval-chief-alireza-tangsiri-death-confirmed-by-iran-after-killed-in-israel-strike-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन थे ईरान के नौसेना प्रमुख?: हमले के कितने दिन बाद मौत की पुष्टि हुई, तेहरान के अगले फैसले पर नजरें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कौन थे ईरान के नौसेना प्रमुख?: हमले के कितने दिन बाद मौत की पुष्टि हुई, तेहरान के अगले फैसले पर नजरें
Mon, 30 Mar 2026 03:40 PM IST
Devesh Tripathi
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Devesh Tripathi
Updated Mon, 30 Mar 2026 03:40 PM IST
सार
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 26 मार्च को ही दावा कर दिया था कि आईआरजीसी की नौसेना के कमांडर अलीरेजा तंगसीरी हवाई हमले में मारे गए हैं। नेतन्याहू ने बताया था कि तंगसीरी को होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने का जिम्मा सौंपा गया था।
विज्ञापन
अलीरेजा तंगसीरी
- फोटो : एएनआई/ईरानी सरकारी मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान ने सोमवार को रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी के निधन की पुष्टि की है। इस्राइल ने गुरुवार को दावा किया था कि उसने अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है।
गंभीर चोटों की वजह से मौत
सरकारी टेलीविजन पर सोमवार को रिवोल्यूशनरी गार्ड की ओर से जारी एक बयान में मौत की पुष्टि की गई। इस बयान में कहा गया कि तंगसीरी अपनी चोटों की गंभीरता के कारण जन्नतनशीं हो गए।
ये भी पढ़ें: इस्राइल में टले चुनाव: नेतन्याहू सरकार ने पास किया रिकॉर्ड बजट, क्या रक्षा क्षेत्र में सबसे बड़ा आवंटन? जानिए
विज्ञापन
होर्मुज पर ईरानी नियंत्रण बढ़ाने में निभाई बड़ी भूमिका
आईआरजीसी के बयान में होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर उनकी भूमिका की तारीफ की गई। आईआरजीसी ने बताया कि तंगसीरी ने खासतौर से होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी। बयान में कहा गया, "हर लड़ाका एक तंगसीरी है। हम देखेंगे कि वे आने वाले दिनों और महीनों में क्या आश्चर्य लाएंगे।"
ईरान के अगले फैसले पर होगी नजर
तंगसीरी की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल अब ये है कि ईरान की ओर से किसे अगला नौसेना प्रमुख बनाया जाता है। दरअसल, ईरान ने होर्मुज जलजमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखने का दावा किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा करने का इशारा कर दिया है। ऐसे में सभी की नजरें ईरान के इस फैसले पर होगी कि वो किसे अगला नौसेना प्रमुख बनाएगा।
ये भी पढ़ें: West Asia Tension: दक्षिणी लेबनान में इस्राइल का हमला, UN शांति रक्षक दल के इंडोनेशियाई सैनिक की मौत; कई घायल
पांच दिन बाद मौत की पुष्टि
इस्राइल ने 26 मार्च की रात को आईडीएफ के एक सटीक और खतरनाक अभियान में आईआरजीसी के नौसेना कमांडर तंगसीरी और नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों को मार गिराने का दावा किया था। इससे पहले इस्राइली मीडिया ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से बताया था कि तंगसीरी हवाई हमले में मार गए हैं। हालांकि, तब ईरान ने आधिकारिक तौर पर उनकी मौत की पुष्टि नहीं की थी।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन