फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO hopes the coronavirus crisis can be over in less than two years

डब्ल्यूएचओ ने जताई उम्मीद, अगले दो साल में खत्म हो जाएगा कोरोना संकट 

Fri, 21 Aug 2020 11:25 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 21 Aug 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
WHO hopes the coronavirus crisis can be over in less than two years
डब्ल्यूएचओ प्रमुख

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उम्मीद जताई है कि कोरोना वायरस संकट अगले दो साल में खत्म हो जाएगा। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ट्रेडोल अधानोम ने शु्क्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि 1918 में स्पेनिश फ्लू महामारी फैली थी जो दो साल में खत्म हो गई थी।

विज्ञापन


अब हम तकनीकी रूप से अधिक मजबूत हैं, साथ ही एक दूसरे से ज्यादा जुड़े हुए हैं जिससे वायरस फैलने का खतरा भी अधिक है। इसके साथ ही हमारे पास तकनीक और ज्ञान भी है कि इसे रोक सकें। बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक 22.81 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। कुल 793,382 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका और ब्राजील अब भी बीमारी के सबसे बड़े गढ़ बने हुए हैं। अमेरिका में कुल संक्रमितों की संख्या 57.01 लाख को पार कर गई जबकि ब्राजील में अब तक 34.60 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इसी तरह कुल मौतों के मामले में भी दोनों देश एक लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं। अमेरिका में कुल 1.76 लाख से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं जबकि ब्राजील में 1.11 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 29 लाख के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को 68,898 नए मामले सामने आए और 983 लोगों की मौत हो गई। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54,849 हो गई है। मगर अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 21 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। 


देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 29,05,824 हो गए हैं, जिनमें से 6,92,028 लोगों का उपचार चल रहा है और 21,58,947 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.30 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.89 फीसदी है। वहीं, 23.82 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed