फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   WHO Director General Tedros Adhanom Ghebreyesus says 80000 COVID19 cases reported daily in April

डब्ल्यूएचओ प्रमुख बोले- अप्रैल में कोरोना संक्रमण के रोजाना 80000 मामले सामने आए

Thu, 07 May 2020 01:39 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 May 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
WHO Director General Tedros Adhanom Ghebreyesus says 80000 COVID19 cases reported daily in April
Tedros Adhanom Ghebreyesus - फोटो : Twitter

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अप्रैल महीने में कोविड-19 संक्रमण के रोजाना औसतन 80,000 मामले सामने आए। उसने कहा कि भारत और बांग्लादेश जैसे दक्षिण एशियाई देशों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं जबकि पश्चिमी यूरोप जैसे क्षेत्रों में इनकी संख्या कम हो रही है।

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एधनोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को कहा कि देशों को उनके क्षेत्रों में बाहर से आने वाली बीमारी के हर प्रकार के खतरे से निपटने में सक्षम होना चाहिए और समुदायों को इस बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए कि उन्हें हालात में आए इन बदलाव के अनुकूल कैसे ढलना है।
विज्ञापन


उन्होंने जिनेवा में बुधवार को बताया कि डब्ल्यूएचओ के अनुसार कोविड-19 से 35 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और दो लाख 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। अप्रैल की शुरुआत से रोजाना करीब 80,000 नए मामले सामने आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने कहा कि संक्रमण का हर मामला केवल एक संख्या नहीं है, ‘संक्रमित हुआ हर व्यक्ति एक मां, एक पिता, एक बेटा, एक बेटी, एक भाई, एक बहन या एक मित्र भी है।'

उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूरोप में संक्रमित हो रहे लोगों की संख्या में कमी आ रही है, लेकिन पूर्वी यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण-पूर्वी एशिया, पूर्वी भूमध्यसागर और उत्तर अमेरिका एवं दक्षिण अमेरिका में मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच की संख्या बढ़ने से भी संक्रमण के सामने आ रहे मामलों की संख्या बढ़ रही है।


उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व, पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रों में संख्या गिरती दिख रही है लेकिन दक्षिण एशिया में भारत और बांग्लादेश में यह बढ़ती प्रतीत हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed