फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   who are hazaras community in pakistan muslims itself killing hazara community people in balochistan

पाकिस्तान में हजारा मुसलमानों का कत्ल, इमरान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 09 Jan 2021 12:14 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 09 Jan 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
who are hazaras community in pakistan muslims itself killing hazara community people in balochistan
हजारा मुसलमान का प्रदर्शन - फोटो : social media

पाकिस्तान में आईएसआईएस के आतंकवादियों द्वारा हजारा मुस्लिम समुदाय के 11 लोगों की हत्या करने के बाद वहां प्रदर्शन का माहौल है। इन मृतकों के परिवारजन रविवार से ही क्वेटा के वेस्टर्न बाइपास इलाके में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ शवों को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने इस्लाम के नाम पर इन लोगों की हत्या की थी लेकिन अब इसी समुदाय के लोग पाकिस्तान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने ही देश में खुद के धर्म वालों के ऊपर अत्याचार को लेकर घेरा जाता रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हजारा मुसलमानों पर आईएसआईएस के हमले को भारत से जोड़ दिया है। दो दिन पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनका पड़ोसी देश पाकिस्तान में सांप्रदायिक हिंसा भड़का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान ने कहा कि मैं आपके दुख में आपका साझेदार हूं और आपकी पीड़ा को बांटने के लिए पहले भी आगे आया था। उन्होंने आगे कहा कि मैं श्रद्धांजलि देने और मृतक के परिवारों को सांत्वना देने फिर जल्द ही आऊंगा। बता दें कि पाकिस्तान में सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। 

ये बहुसंख्यक अहमदिया और हजारा जैसे अपने ही देश के अल्पसंख्यकों का विरोध करते हैं। पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान में भी तालिबान के शासन के दौरान हजारा समुदाय के मुसलमानों पर काफी जुर्म किए गए थे। तालिबान के आतंकवादी ना सिर्फ हजारा मुसलमानों को गोली मारते थे बल्कि उनकी महिलाओं के साथ बहुत बुरा व्यवहार करते थे।

कौन हैं हजारा ?
हजारा समुदाय पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बसने वाली शिया मुसलमानों की एक कौम है। हजारा फारसी, मंगोलियाई और तुर्क वंश का एक अफगान जातीय अल्पसंख्यक समूह है। इन्हें मंगोल शासक चंगेज खान का वंशज भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मंगोल सेना में हजार सैनिकों का एक दस्ता तैयार किया जाता था, इसलिए ऐसा संभव है कि हजारा शब्द की उत्पत्ति वहीं से हुई है।


ऐसा बताया जाता है कि तालिबान के आतंकवादियों ने लाखों हजारा लोगों का नरसंहार किया है। आज अफगानिस्तान में लगभग 30 लाख हजारा मुसलमान रहते हैं। जो पश्तून और ताजिकों के बाद तीसरी सबसे बड़ी उपजाति है। वहीं पाकिस्तान में इनकी जनसंख्या 15 लाख के करीब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed