फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White powder found at White House, later identified as cocaine

US: बाइडन की गैरमौजूदगी में व्हाइट हाउस में मिला कोकीन, एजेंसियों में हड़कंप; ड्रग्स के अंदर पहुंचने पर सवाल

Wed, 05 Jul 2023 09:41 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 05 Jul 2023 09:41 AM IST
सार

पाउडर व्हाइट हाउस के वेस्ट विंग में पाया गया था। इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। बता दें, वेस्ट विंग उस में राष्ट्रपति जो बाइडन रहते हैं। इसमें कैबिनेट कक्ष और प्रेस क्षेत्र, और राष्ट्रपति के कर्मचारियों के लिए कार्यालय और कार्यक्षेत्र भी हैं।

विज्ञापन
White powder found at White House, later identified as cocaine
White House - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका के व्हाइट हाउस में रविवार देर रात गुप्त सेवा के अधिकारियों की गश्त के दौरान संदिग्ध सफेद पाउडर मिलने से हलचल मच गई। अधिकारियों ने आनन-फानन में भवन को बंद करवा दिया और जांच पड़ताल की। शुरुआती जांच में पता चला है कि पाउडर कोकीन है। हालांकि, जब व्हाइट हाउस में यह सब घटना घटी, उस समय बाइडन वहां मौजूद नहीं थे। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाउडर वेस्ट विंग में पाया गया था, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। बता दें, वेस्ट विंग उस कार्यकारी हवेली से जुड़ा हुआ है, जहां राष्ट्रपति जो बाइडन रहते हैं। इसमें ओवल कार्यालय, कैबिनेट कक्ष और प्रेस क्षेत्र, और राष्ट्रपति के कर्मचारियों के लिए कार्यालय और कार्यक्षेत्र हैं। सैकड़ों लोग नियमित रूप से वेस्ट विंग में काम करते हैं या आते हैं।

विज्ञापन

गुप्त सेवा के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रविवार को वेस्ट विंग के अंदर एक अज्ञात वस्तु पाई गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर व्हाइट हाउस परिसर को अस्थायी रूप से बंद करवा दिया गया था। बाद में वस्तु की जांच की गई, जिसकी पहचान कोकीन के रूप में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट को भी यह निर्धारित करने के लिए बुलाया गया था कि यह कोई खतरनाक वस्तु तो नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सफेद पाउडर व्हाइट हाउस में कैसे आया, इसके कारण और तरीके की जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed