फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House removes photos of former President Bill Clinton and George Bush from prominent locations

व्हाइट हाउस ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश की तस्वीरों को प्रमुख स्थानों से हटाया

Sun, 19 Jul 2020 01:10 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 19 Jul 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
White House removes photos of former President Bill Clinton and George Bush from prominent locations
पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश - फोटो : social media

अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश के सम्मान को उस समय झटका लगा जब व्हाइट हाउस ने इन दो पूर्व राष्ट्रपतियों की आधिकारिक तस्वीरों को प्रमुख स्थानों से हटाकर उस कमरे में लगा दिया जिसका उपयोग न के बराबर होता है और न ही वहां कोई मेहमान को ले जाया जाता है। फिलहाल इस कमरे में पुराने फर्नीचर और कपड़े रखे जाते हैं।

विज्ञापन


इस मामले पर व्हाइट हाउस की एक सहयोगी ने जवाब देते हुए कहा कि इनके स्थान पर अब उन दो रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों की तस्वीर लगाई जाएंगी जिन्होंने एक सदी पूर्व सेवा दी थी। 
विज्ञापन


दरअसल व्हाइट हाउस की परंपरा के अनुसार मेहमानों को दिखाने के लिए प्रवेश द्वार पर सबसे हाल के दो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों की तस्वीरें लगाई जाती हैं। लेकिन अब व्हाइट हाउस ने इस परंपरा में बदलाव करते हुए इन दो पूर्व राष्ट्रपतियों की तस्वीरों को प्रमुख स्थानों से हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मैक्सिको के राष्ट्रपति के यात्रा समाप्ति के बाद लिया गया फैसला
 
एक सप्ताह पहले जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिकन राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर का स्वागत किया था। दोनों व्हाइट हाउस के क्रॉस हॉल में खड़े थे और इस दौरान लोपेज़ ओब्रादोर क्लिंटन और बुश की तस्वीरों को बहुत ध्यान से देख रहे थे और देखने के बाद उन्होंने इस पर टिप्पणी कर दी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद से व्हाइट हाउस प्रशासन के द्वारा इस तरह के फैसले लिए गए।

इसके पीछे एक और कारण यह भी बताया जा रहा है कि दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप जब अपने आवास से निकलते थे अथवा जब वे किसी कार्यक्रम को संबोधित करते थे तब उनकी नजर बार-बार इन दो पूर्व राष्ट्रपतियों की तस्वीरों पर पड़ती थी और ट्रंप को ये दोनों राष्ट्रपति  व्यक्तिगत रूप से पसंद भी नहीं हैं।


पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के तस्वीर का अनावरण अब तक नहीं
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के तस्वीर का अनावरण की संभावना ट्रंप के पहले कार्यकाल में बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल ट्रंप और ओबामा के बीच हमेशा से कड़वे संबंध रहे हैं। दोनो हमेशा से एक दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी करते रहते हैं। एक बार ट्रंप ने तो ओबामा के जन्म स्थान को लेकर सवाल खड़ा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed