फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House put on lockdown due to security breach, Know how and what happened

White House: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में सेंध; लगाया गया लॉकडाउन; खामेनेई ने हाल ही में दी थी मार डालने की धमकी

Wed, 16 Jul 2025 05:20 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 16 Jul 2025 05:20 AM IST
सार

ईरानी धमकियों के बीच व्हाइट हाउस की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार दोपहर नॉर्थ लॉन में किसी ने अपना मोबाइल फोन फेंक दिया। जिसके कारण वहां हड़बड़ी मच गई।

विज्ञापन
White House put on lockdown due to security breach, Know how and what happened
व्हाइट हाउस, अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास - फोटो : X / @AIRNewsHindi

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और अमेरिका की सबसे सुरक्षित बिल्डिंग व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। यहां मंगलवार को नॉर्थ लॉन में सेफ्टी फेंस के ऊपर से किसी ने अपना मोबाइल फोन फेंक दिया। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी हुई वहां खलबली मच गई। आनन-फानन में सीक्रेट सर्विस ने व्हाइट हाउस परिसर को पूरी तरह से बंद कर दिया और पेन्सिल्वेनिया एवेन्यू में अस्थायी रूप से लॉकडाउन लगा दिया गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हड़बड़ी मची रही। ये घटना सुबह करीब 11 बजे के आस-पास हुई। 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर जब ये वाकया हुआ उस वक्त कई पत्रकार एजुकेशन सेक्रेटरी लिंडा मैकमोहन के साथ बातचीत करने के लिए इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद सबको तुरंत जेम्स एस. ब्रैडी ब्रीफिंग रूम में ले जाया गया। वहां उन्हें करीब एक घंटे तक बंद रखा गया। इसके बाद जब फोन की जांच कर ली गई और उसमें कुछ भी नहीं मिला तो करीब 11:56 बजे सुरक्षा उपाय हटा लिए गए। व्हाइट हाउस ने अभी तक सुरक्षा उल्लंघन के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


पहले भी सुरक्षा में लग चुकी है सेंध 
गौरतलब है कि ये कोई पहली बार नहीं है जब व्हाइट हाउस की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया हो। इससे पहले, मार्च में, एक बच्चा व्हाइट हाउस में घुस गया था, बाद में जिसे सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने उसके परिजनों को सौंप दिया था। उससे पहले, आठ जनवरी को व्हाइट हाउस के एक गेट से एक वाहन टकरा गया था। हालांकि, हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ था। बाद में चालक को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उससे पहले 17 दिसंबर को, सुरक्षा कारणों से सड़क को रोकने वाली एक आधिकारिक एसयूवी में 46 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेज फोर्ड सेडान से टक्कर मार दी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।हालांकि सुरक्षा के नजरिए से यह घटना काफी बड़ी थी, लेकिन बाइडन और उनकी पत्नी जिल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। यूएस सीक्रेट सर्विस ने बाद में बताया था कि यह एक दुर्घटना थी और किसी भी तरह का हमला नहीं था। अधिकारियों ने शख्स पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने और लापरवाही से ड्राइविंग करने के आरोप लगाए थे।  


ईरान ने दी है ट्रंप को मारने की धमकी
व्हाइट हाउस की सुरक्षा में ताजा चूक हैरान और परेशान करने वाली है। ये घटना तब हुई है जब हाल ही में ईरान के सर्वोच्च लीडर अयातुल्ला खामेनेई के पूर्व सलाहकार ने ट्रंप को मार डालने की धमकी दी थी। ईरानी टीवी पर बोलते हुए जवाद लारीजानी ने कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति को अपने कामों का अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने कुछ ऐसे काम किए हैं, जिसके कारण अब वे मार-ए-लागो में अपने आवास में धूप भी नहीं सेंक पाएंगे। जब वे पेट के बल सूर्य की ओर लेटे होंगे तभी एक छोटा सा ड्रोन आएगा और उनको निशाना बना सकता है। यह बहुत आसान है। उन्होंने कहा कि एक छोटे से ड्रोन से धूप का मजा लेते राष्ट्रपति को निशाना बनाना बहुत आसान होगा।  

इसे भी पढ़ें- Shubhanshu Shukla: सितारे छूकर पृथ्वी पर तो लौटे, लेकिन शुभांशु की देश वापसी में अभी वक्त; जानें कब भारत आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed