फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House press secretary tests positive for COVID19

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं

Mon, 05 Oct 2020 10:29 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Mon, 05 Oct 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
White House press secretary tests positive for COVID19
Kayleigh McEnany, White House, Press Secretary - फोटो : Twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (74) और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप (50) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद व्हाइट हाउस में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। मैकनेनी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 के लिए परीक्षण कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका के दो सीनेटर, देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पूर्व सलाहकार, उनके मुहिम प्रबंधक और व्हाइट हाउस के तीन पत्रकार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन



राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद मैकनेनी कोरोना से संक्रमित होने वाली व्हाइट हाउस की सबसे शीर्ष अधिकारी और पहली महिला हैं। इस वायरस ने अब तक इस वर्ष दो लाख से अधिक अमेरिकियों को मौत की नींद सुला चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकनेनी ने एक ट्वीट में कहा कि 'गुरुवार से अब तक हर दिन लगातार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद, मैंने बिना किसी लक्षण का अनुभव करते हुए सोमवार सुबह कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाई गई।' उन्होंने कहा कि कोई भी पत्रकार या प्रेस के सदस्य व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट द्वारा करीबी संपर्क के रूप में सूचीबद्ध नहीं हैं।

व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान मास्क नहीं पहनने के सवाल पर मैकनेनी ने कहा कि 'मुझे निश्चित रूप से गुरुवार को व्हाइट हाउस प्रेस ब्रीफिंग आयोजित करने से पहले होप हिक्स के कोरोना पॉजिटिव होने का कोई ज्ञान नहीं था।

राष्ट्रपति और पहली महिला के करीबी सहयोगी, हिक्स पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस की पहली वरिष्ठ अधिकारी थी, जो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके तुरंत बाद ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं।


मैकनेनी ने कहा कि 'एक आवश्यक कार्यकर्ता के रूप में मैंने इस समय अमेरिकी लोगों को आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए लगन से काम किया है। अपने हालिया पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद मैं क्वारंटीन प्रक्रिया शुरू करूंगी और दूर से अमेरिकी लोगों की ओर से काम करना जारी रखूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed