फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: America on Ukraine Crisis Says War is an Aggression of Vladimir Putin Millions of Innocent People Homeless

यूक्रेन संकट पर बोला अमेरिका: पुतिन की आक्रामकता के कारण नहीं थम रहा युद्ध, लाखों निर्दोष लोगों को किया बेघर

Sat, 02 Apr 2022 07:46 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मॉस्को/ कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ मॉस्को/ कीव Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 02 Apr 2022 07:46 AM IST
सार

अमेरिका ने कहा है कि रूसी नेतृत्व और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता के कारण यूक्रेन में चल रहा युद्ध थम नहीं पा रहा है। इस युद्ध ने लाखों निर्दोष लोगों को विस्थापित कर दिया है और हजारों लोगों की जान ले ली है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: America on Ukraine Crisis Says War is an Aggression of Vladimir Putin Millions of Innocent People Homeless
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन में चल रहे युद्ध को लेकर शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस द्वारा एक बार फिर से बयान जारी किया गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा है कि रूसी नेतृत्व और उसके राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता के कारण यूक्रेन में चल रहा युद्ध थम नहीं पा रहा है। इस युद्ध ने लाखों निर्दोष लोगों को विस्थापित कर दिया है और हजारों लोगों की जान ले ली है। जेन साकी ने आगे कहा कि यूक्रेन में  अस्पतालों और  घरों  को निशाना बनाया जा रहा है। जेन साकी ने कहा कि दुनिया जानती है कि हमलावर कौन है और इसके अलावा, सैन्य रणनीति पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है।

विज्ञापन


रूसी तेल डिपो पर हमले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं: व्हाइट हाउस
वहीं रूसी तेल डिपो पर यूक्रेन द्वारा तथाकथित हमले को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि हमने उन रिपोर्टों को देखा है। हम क्रेमलिन(रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के बयानों पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं। अभी तक जो मेरे पास जानकारी है कि यूक्रेन ने इस मसले पर कोई बयान नहीं दिया है या इन रिपोर्टों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


इस युद्ध का मुख्य हमलावर पुतिन है: व्हाइट हाउस
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता ने आगे कहा कि मुझे बस ये पता है कि यह एक युद्ध है जिसे राष्ट्रपति पुतिन ने शुरू किया था। रूसी सेना ने इस क्रूर युद्ध के द्वारा यूक्रेन में लगातार बमबारी कर रही है। कई जगह हिंसा चरम पर है। साकी ने कहा कि हमने यूक्रेन के लोगों को अकारण रूसी क्रूरता का सामना करते हुए बहादुरी से लड़ते देखा है, लेकिन यहां एक हमलावर है और वह है राष्ट्रपति पुतिन और उनके निर्देश पर रूसी सेना यूक्रेन को तबाह करने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed