फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White house officer said US Coordinating with canada and india

‘भारत के लिए US ने कनाडा को फटकार लगाई’: अमेरिका ने दावे को किया खारिज, कहा- हम दोनों देशों के साथ संपर्क में

Thu, 21 Sep 2023 04:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 21 Sep 2023 04:24 AM IST
सार

वॉटसन ने ट्वीट कर कहा कि खबरें आ रही हैं कि हमने कनाडा को फटकार लगाई है। यह झुठ है। हम मामले में दोनों ही देशों के साथ बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
White house officer said US Coordinating with canada and india
व्हाइट हाउस, अमेरिका - फोटो : Social media

विस्तार

भारत-कनाडा बीच के सामने आए एक दावे को व्हाइट हाउस ने खारिज कर दिया है। दरअसल, दावा किया जा रहा था कि निज्जर हत्याकांड में भारत की संलिप्तता का आरोप लगाने के कारण अमेरिका ने कनाडा को फटकार लगाई है। जिसे अब अमेरिका ने सिरे से खारिज कर दिया। कहा जा रहा था सिर्फ भारत के साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए अमेरिका ने कनाडा को फटकारा है।

विज्ञापन

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने बुधवार को कहा कि मामले में अमेरिका कनाडा के साथ समन्वय और परामर्श कर रहा है और साथ ही वह भारत सरकार से भी बात कर रहा है। वॉटसन ने ट्वीट कर कहा कि खबरें आ रही हैं कि हमने कनाडा को फटकार लगाई है। यह झूठ है। हम मामले में दोनों ही देशों के साथ बात कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका मामले को पारदर्शी तरीके से संभालना चाहता है। किर्बी ने कहा कि आरोप गंभीर हैं। जांच के बाद ही कुछ कहना चाहिए। किर्बी ने भारत से भी जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

कनाडाई पीएम ने भारत सरकार पर लगाए आरोप
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को आरोप लगाए थे कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। ट्रूडो ने कहा था कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के पास यह मानने के कारण है कि भारत सरकार के एजेंटों ने ही निज्जर की हत्या की है। कनाडाई एजेंसियां निज्जर की हत्या में भारत की साजिश की संभावनाओं की जांच कर रही हैं। ट्रूडो ने जोर दिया कि कनाडा की धरती पर कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी भी प्रकार की संलिप्तता अस्वीकार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन ने भी दी थी प्रतिक्रिया
ब्रिटिश विदेश सचिव क्लेवरली ने एक दिन पहले ट्वीट कर कहा था कि सभी देशों को अन्य देशों की संप्रभुता और उनके कानूनों का सम्मान करना चाहिए। कनाडाई संसद में निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर लगाए आरोपों के मामले में हम कनाडाई सरकार के साथ नियमित संपर्क में हैं। यह बड़ा मुद्दा है। कनाडाई जांच एजेंसी को इसकी जांच करनी चाहिए और आरोपियों को कटघरे में पेश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना जांच रिपोर्ट के मामले में टिप्पणी करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed