फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House Joe Biden happy with Quad Achievement of Quad summit

US: अमेरिका बोला- उम्मीद है भारत की अध्यक्षता में क्वाड की गति बरकरार रहेगी, I2U2 को लेकर भी जताई प्रतिबद्धता

Thu, 29 Feb 2024 07:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 29 Feb 2024 07:37 AM IST
सार

व्हाइट हाइट की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने ब्रीफिंग में कहा कि क्वाड ने पिछले तीन वर्षों में जो सफलता हासिल की है, इससे राष्ट्रपति जो बाइडन काफी खुश हैं। हमें उम्मीद है कि भारत की मेजबानी में भी यह सफलता कायम रहेगी।

विज्ञापन
White House Joe Biden happy with Quad Achievement of Quad summit
प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे - फोटो : social media

विस्तार

भारत 2024 में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा, जिसे लेकर अमेरिका काफी उत्साहित है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार शाम एक प्रेस ब्रीफिंग में इस पर बात की। व्हाइट हाइट की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने ब्रीफिंग में कहा कि क्वाड ने पिछले तीन वर्षों में जो सफलता हासिल की है, इससे राष्ट्रपति जो बाइडन काफी खुश हैं। हमें उम्मीद है कि भारत की अध्यक्षता में भी यह गति बरकरार रहेगी। क्वाड की सफलता सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं बल्कि भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बारे में है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र स्वतंत्र हों, खुले हों और समृद्ध हों यही क्वाड का साझा दृष्टिकोण है। पियरे ने कहा कि क्वाड इंडो पैसिफिक क्षेत्र को लाभ पहुंचा रहा है। इसलिए 2024 में भी हम इस प्रगति को जारी रखना चाहते हैं।

विज्ञापन

 



I2U2 को लेकर भी जताई प्रतिबद्धता
पियरे ने 12U2 पर भी बात की। ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन 12U2 को लेकर प्रतिबद्ध हैं। 12U2 का उद्देश्य विज्ञान आधारित समाधानों को आगे बढ़ाना है। साथ ही ऊर्जा सुरक्षा, अंतरिक्ष संचालन, जल संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों की चुनौतियों का सामाधन करना है। बता दें, 12U2 समूह में भारत, इस्राइल, यूएई और अमेरिका शामिल है। पियरे ने कहा कि बाइडन चाहते हैं कि हम समूह को जारी रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

एच1बी वीजा प्रक्रियाओं पर जताई चिंता
एच1बी वीजा प्रक्रिया से संबंधित चिंताओं पर उन्होंने कहा कि होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने पिछले महीने वीजा से संबंधित एक अंतिम नियम प्रकाशित किया गया था। नियम वीजा प्रक्रिया में सुधार करते हैं। इनमें वैध स्थायी निवासियों के लिए भी कानून बनाए गए हैं। इसका उद्देश्य हमारे आव्रजन प्रणाली की अखंडता को मजबूत करना और धोखाधड़ी की संभावना को कम करना है। हम वीजा प्रक्रियाओं की सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं।


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed