फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House condemns demolition of Mahatma Gandhi statue in California America

कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा में तोड़फोड़ की व्हाइट हाउस ने की निंदा

Wed, 03 Feb 2021 01:42 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 03 Feb 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
White House condemns demolition of Mahatma Gandhi statue in California America
महात्मा गांधी की मूर्ति को प्रदर्शनकारियों ने किया अपवित्र - फोटो : ANI

व्हाइट हाउस ने कैलिफोर्निया में महात्मा गांधी की प्रतिमा में तोड़फोड़ की तीखी निंदा की है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, हम निश्चित तौर पर गांधी की प्रतिमा को खंडित करने की घटना को लेकर चिंतित हैं। उसने कहा, हम संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कार्रवाई का समर्थन नहीं करते। हम उम्मीद करते हैं कि हर समुदाय एक-दूसरे का सम्मान करेगा।

विज्ञापन


प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, हम ऐसी हरकतों का समर्थन नहीं करते
बता दें कि उत्तर कैलिफोर्निया के सिटी ऑफ डेविस के सेंट्रल पार्क में महात्मा गांधी की छह फुट लंबी 294 किलोग्राम वजन की कांस्य प्रतिमा में पिछले सप्ताह कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की थी और उसे उसके आधार स्तंभ से हटा दिया था।
विज्ञापन


इस संबंध में पूछे गए सवाल पर साकी ने कहा, हम एक ऐसा शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो समावेशी हो और हमारे सिद्धांतों पर खरा उतरे। हम हर नागरिक की शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्मठता से काम करते हैं। ऐसे कार्य हिंसक हैं और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतवंशियों ने निकाला सामुदायिक जुलूस
इस बीच, कैलिफोर्निया के सिटी पार्क में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने हिंदू-अमेरिकी संगठनों के के साथ मिलकर एक सामुदायिक जुलूस निकाला। सेंट्रल पार्क में जुलूस को संबोधित करते हुए डेविस की मेयर ग्लोरिया पार्टिडा ने घटना के प्रति अफसोस जताते हुए कहा कि तोड़फोड़ की घटना को कभी माफ नहीं किया जा सकता। गांधी हमारी प्रेरणा हैं और हम ऐसे किसी कृत्य को अनुमति नहीं देंगे। भारतवंशी रो खन्ना ने भी गांधी प्रतिमा से तोड़फोड़ की निंदा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed