फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House claimed North Korea sent arms and ammunition to Russia in 1000 containers Russia Ukraine War

Russia-Ukraine War: उत्तर कोरिया ने 1000 कंटेनरों में रूस भेजे हथियार और गोला-बारूद, व्हाइट हाउस ने किया दावा

Sat, 14 Oct 2023 01:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 14 Oct 2023 01:36 AM IST
सार

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को बढ़ावा देने के किम जोंग उन हथियारों के बदले रूसी हथियार प्रोद्योगिकियों की मांग कर रहा है।

विज्ञापन
White House claimed North Korea sent arms and ammunition to Russia in 1000 containers Russia Ukraine War
जॉन किर्बी - फोटो : ani

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष जारी है। इस बीच व्हाइट हाउस ने बड़ा दावा किया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि उत्तर कोरिया ने रूस को 1000 से अधिक कंटेनर सैन्य उपकरण और युद्ध सामाग्री पहुंचाई है। हाल ही में उत्तर कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन रूस यात्रा पर गए थे। संभावना है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच योजना पर चर्चा की गई होगी।

विज्ञापन

नाजिन बंदरगाह से रूस भेजे गए कंटेनर
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को बढ़ावा देने के किम जोंग उन हथियारों के बदले रूसी हथियार प्रोद्योगिकियों की मांग कर रहा है। व्हाइट हाउस ने बताया कि सात सितंबर को युद्ध सामाग्री और हथियारों से भरे कंटेनरों को उत्तर कोरिया के नाजिन बंदरगाह पर जहाज में लादा गया, जो एक अक्तूबर को रूस के डुने बंदरगाह पर पहुंचे। जहाजों पर रूसी झंडा फहर रहा था। इसके बाद कंटेनरों को दक्षिण-पश्चिमी रूस तक पहुंचाने के लिए ट्रेन की मदद ली गई। अमेरिका ने इसकी फोटो भी जारी की है।

विज्ञापन

अमेरिका ने लगाए थे आरोप
इससे पहले अमेरिका ने आरोप लगाया था कि उत्तर कोरिया अपने सहयोगी देश रूस को गोले-बारूद, तोपखाने के और रॉकेट उपलब्ध करा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि पुतिन और किम जोंग जल्द ही हथियार सौदे पर पूर्वी रूसी शहर व्लादिवोस्तोक में मुलाकात करने वाले हैं। उत्तर कोरिया भी इस डील को लेकर उत्सुक है। यही वजह है कि उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन, जो आमतौर पर देश से बाहर नहीं जाते हैं, वह रूस के दौरे पर गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने दी थी चेतावनी
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने उस वक्त कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच रूस में बैठक के बारे में सवालों के जवाब में चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच हथियारों की बिक्री में दलाली करने वाली संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए हमने पहले ही कई कार्रवाई की है। अगर जरूरी हुआ तो हम आगे भी अतिरिक्त कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह परेशान करने वाली बात है कि रूस और उत्तर कोरिया सहयोग बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं, जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed