{"_id":"6685fabfd6455676fb026ae6","slug":"white-house-claimed-joe-biden-not-considering-withdrawing-from-election-race-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: प्रेस सचिव का दावा-चुनावी दौड़ से हटने पर विचार नहीं कर रहे बाइडन, ट्रंप से बहस के बाद सहयोगी बना रहे दबाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: प्रेस सचिव का दावा-चुनावी दौड़ से हटने पर विचार नहीं कर रहे बाइडन, ट्रंप से बहस के बाद सहयोगी बना रहे दबाव
Thu, 04 Jul 2024 06:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:58 AM IST
सार
अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। चुनाव से पहले पिछले सप्ताह 81 वर्षीय बाइडन और ट्रंप के बीच पहली राष्ट्रपति पद की बहस हुई, जिसमें बाइडन का खराब प्रदर्शन रहा। इस वजह से बाइडन पर राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटने का दबाव लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से पिछले सप्ताह की बहस में हार गए थे। बहस में खराब प्रदर्शन के बाद वह चुनाव की दौड़ से हटने पर विचार नहीं कर रहे हैं। बाइडन के चुनाव की दौड़ में बने रहने का दावा व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बुधवार को की।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। चुनाव से पहले पिछले सप्ताह 81 वर्षीय बाइडन और ट्रंप के बीच पहली राष्ट्रपति पद की बहस हुई, जिसमें बाइडन का खराब प्रदर्शन रहा। इस वजह से बाइडन पर राष्ट्रपति पद की दौड़ से पीछे हटने का दबाव लगातार बना हुआ है। बाइडन को डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं और मुख्यधारा के अमेरिकी मीडिया के संपादकीय बोर्डों से राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने और पार्टी के अन्य लोगों को 5 नवंबर के चुनावों में नेतृत्व करने के लिए तेजी से फोन आ रहे हैं। इस कॉलों का अभी तक बाइडन ने विरोध किया है।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन से पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या राष्ट्रपति बाइडन दौड़ से हटने पर विचार कर रहे हैं? इस पर कैरिन ने जवाब दिया, बिल्कुल नहीं। इसके बाद उनसे पूछा गया कि साथी डेमोक्रेट्स, दानदाताओं, समर्थकों की गहरी चिंता को देखते हुए, क्या बाइडन को पद छोड़ नहीं देना चाहिए। इस पर जीन-पियरे ने कहा, वह समझते हैं कि लोगों के लिए यह सवाल पूछना उचित है, लेकिन हम उनके रिकॉर्ड को नहीं भूल सकते। हम यह नहीं भूल सकते कि वह लगभग चार वर्षों तक अमेरिकी लोगों के लिए कैसे काम करने में सक्षम रहे हैं।
विज्ञापन
जीन-पियरे को राष्ट्रपति के उस बयान का बचाव करने में कठिनाई हुई, जिसमें उन्होंने पिछले सप्ताह अटलांटा में ट्रंप के खिलाफ राष्ट्रपति पद की बहस में अपने खराब प्रदर्शन के लिए यूरोप की अपनी विदेश यात्राओं को जिम्मेदार ठहराया था। इस सवाल के जवाब में कि क्या ऐसी कोई चर्चा है कि यदि राष्ट्रपति को अपना अभियान निलंबित करना पड़ा, तो वह भी इस्तीफा दे देंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं।