फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   where government will provide room to couples for love

जहां इश्क करने के लिए सरकार देगी सस्ता कमरा

Tue, 04 Jul 2017 11:36 AM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Tue, 04 Jul 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
where government will provide room to couples for love
Love Hotel

क्यूबा की राजधानी हवाना में प्रशासन का कहना है कि उन होटलों के नेटवर्क को फिर से बहाल किया जा रहा है जिसके तहत प्रेमी जोड़ों को किराए पर कमरे कुछ घंटों के लिए मिलते थे।

विज्ञापन

इन 'लव होटल' को सरकार चलाती थी। 1990 के दशक में जब क्यूबा आर्थिक संकट की चपेट में आया तो इन्हें समुद्री तूफ़ान से बचने के लिए आश्रयगृह में तब्दील कर दिया गया था।

विज्ञापन

हालांकि यह सरकारी व्यवस्था ख़त्म होने के बाद निजी मकान मालिकों ने प्रेमी जोड़ों की ज़रूरतें पूरी करने की कोशिश की, लेकिन वे पैसे ज़्यादा लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन होटलों को क्यूबा में 'पोसारस' कहा जाता है। सरकार का कहना है कि प्रेमी जोड़ों को सरकार सस्ते में कमरे मुहैया कराएगी ताकि हवाना में लोगों को प्रेम संबंध स्थापित करने में दिक़्क़त न हो।

कमरे में होगा एसी, फ्रिज और आरामदायक बिस्तर

where government will provide room to couples for love
Love Hotel

सामान्य तौर पर सरकारी व्यवस्था से अलग जो कमरा मिलता था उसमें एसी, एक फ़्रीज़ और आरामदायक बिस्तर मुहैया कराया जाता था। 

इस कमरे में तीन घंटे के लिए पांच डॉलर भुगतान करना होता है लेकिन क्यूबा के लोगों के लिए यह मंहगा सौदा है। यह क्यूबा के नागरिकों की औसत तनख़्वाह ($29.60) का छठा हिस्सा है।

इतनी ऊंची कीमत क्यूबा के ज़्यादातर नागरिकों की हैसियत से बाहर है। 

हवाना में प्रांतीय हाउसिंग कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि नया नेटवर्क सस्ता होगा और भीड़भाड़ वाले शहर में हवाना में उन प्रेमी जोड़ों को मदद मिलगी जिन्हें कमरे नहीं मिल पाते हैं।

शहर में लव मेकिंग होगी आसान !

where government will provide room to couples for love
Love Hotel

हवाना में तलाक़शुदा जोड़े अक्सर कहीं जा नहीं पाते हैं क्योंकि शहर में घरों की कमी के कारण वे एक ही साथ रहने को मजबूर होते हैं। 

अधिकारियों का कहना है कि नए नेटवर्क से एक सस्ता विकल्प मिलेगा और शहर में 'लव मेकिंग सेशन' सुगम हो जाएगा।

हवाना में प्रेमी जोड़े अक्सर पार्क, समुद्री तट और प्रसिद्ध मैलाकैन सीफ्रंट में प्रेमालाप करते दिखते हैं। 

हवाना में एक अख़बार के टिप्णीकार ने याद करते हुए बताया कि प्रेमी जोड़ों को लिए इस तरह की व्यवस्था क्यूबा में पहली बार 19वीं शताब्दी में की गई थी। ज़्यादातर क्यूबा के लोगों के जेहन में वो यादें आज भी ज़िंदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed