फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   What might the PLA be learning from Russian errors in Ukraine?

Taiwan Crisis यूक्रेन में रूस की गलतियों से सबक लेगा चीन, या ताइवान में ‘बैटल लैब‘ का प्रयोग दोहराएगा

Tue, 13 Sep 2022 11:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हांगकांग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 13 Sep 2022 11:09 AM IST
सार

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वू कियान ने कहा कि ‘ताइवान यूक्रेन नहीं है‘। वह चीन का एक अविभाज्य हिस्सा है। ताइवान का प्रश्न स्पष्ट रूप से चीन के आंतरिक मामले में बाहरी हस्तक्षेप का मामला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
What might the PLA be learning from Russian errors in Ukraine?
चीन औ ताइवान की ताकत में कितना फर्क - फोटो : अमर उजाला/सोनू कुमार

विस्तार

यूक्रेन पर रूस द्वारा 24 फरवरी को किए गए हमले को अब तक छह माह से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन ये जंग किसी अंजाम तक नहीं पहुंची है। इस हमले से चीन व अमेरिका को छोड़कर बाकी देश हैरान रह गए थे। रूस के राष्ट्रपंति व्लादिमीर पुतिन छह माह से सबसे जोखिमभरी जंग लड़ रहे हैं, ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इससे चीन कोई सबक ले रहा या नहीं? क्या वह ताइवान पर हमले में पुतिन जैसी गलती करेगा? यह सवाल बहुत अहम है, इस पर संबद्ध पक्षों की राय भिन्न-भिन्न है। कहा जा रहा है कि चीन  ताइवान में रूस की तरह गलतिया नहीं करेगा। 

विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि चीन के पास यूक्रेन की जंग से सबक लेना का काफी समय है। उसका नापाक इरादा अपने पड़ोसी देश ताइवान पर कब्जे का है। वह ताइवान में रूस की तरह गलती नहीं करेगा।  वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सामरिक अध्ययन संस्थान में चीनी सैन्य मामलों के विशेषज्ञ डॉ. जोएल वुथनो ने उन सबक का जिक्र किया है, जो चीन और पीएलए यूक्रेन जंग से ले सकते हैं। ‘यूक्रेन से चीन को सैन्य सबक‘ शीर्षक की रिपोर्ट में वुथनो ने कहा कि पीएलए ने इस विषय पर अब तक न के बराबर  विचार किया है।  पीएलए को रूस द्वारा की गई गलतियों से खुद को दूर रखना चाहिए। 
विज्ञापन



ताइवान यूक्रेन नहीं है, चीन का अविभाज्य हिस्सा 
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल वू कियान ने मार्च में कहा था कि ‘ताइवान यूक्रेन नहीं है‘। वह चीन का एक अविभाज्य हिस्सा है। ताइवान का प्रश्न स्पष्ट रूप से चीन के आंतरिक मामले में बाहरी हस्तक्षेप का मामला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।  कियान ने जोर देकर कहा कि ताइवान की खाड़ी में  दोनों पक्षों को फिर से एक होना चाहिए और यह होगा। यह इतिहास की प्रवृत्ति है जिसे कभी भी किसी या किसी भी बल द्वारा रोका नहीं जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताइवान स्वतंत्र व संप्रभु देश: अमेरिका
उधर, अमेरिका में प्रोजेक्ट 2049 संस्थान के रिसर्च फेलो इयान ईस्टन ने साफ कहा है कि ताइवान एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है। वह कभी भी पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चायना के शासन क्षेत्र का हिस्सा नहीं रहा। फिर भी चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पीएलए के अधिकारी ताइवान को चीन का ही हिस्सा बता रहे हैं। 


पीएलए भड़काने वाली कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार
चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू ने कहा कि चीन के लिए अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करना पूरी तरह से उचित है। चीनी पीएलए किसी भी भड़काने वाली कार्रवाई का दृढ़ता से जवाब देने के लिए तैयार है। वू ने कहा कि चीन के लिए अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करना पूरी तरह से उचित है। चीनी पीएलए किसी भी भड़काने वाली कार्रवाई का दृढ़ता से जवाब देने के लिए तैयार है। 

ईस्टन ने चेतावनी दी है कि चीन शांतिकाल में किसी देश के खिलाफ अब तक के सबसे बड़े सैन्य तैयारी कर रहा है। चीन के अधिकारी अमेरिका को सबसे बड़ा दुश्मन बता रहे हैं और ताइवान को अपना सर्वोच्च मिशन बता रहे हैं। जबकि उन्हें यूक्रेन जंग से सबक लेने की जरूरत है। 


रूसी सैनिक भाग खड़े हुए?
ताजा रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन पर रूसी हमला पराजय में बदल गया है। वर्तमान में पूर्वोत्तर यूक्रेन में  रूसी सैनिक दहशत में भाग गए हैं। यूक्रेनी सैनिकों ने रूस की सेना को खदेड़ दिया और कीव से जल्दी पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed