फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jill Biden Reaction to Joe Biden Stepping Down from US Presidential Race world news in Hindi

Joe Biden: बाइडन के राष्ट्रपति की रेस से बाहर होने पर कैसी थी जिल की प्रतिक्रिया? भारी दबाव के बीच लिया फैसला

Mon, 22 Jul 2024 08:23 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 22 Jul 2024 08:23 AM IST
सार

बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद ट्रंप ने बाइडन को अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया। वहीं, प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष माइक जॉनसन ने राष्ट्रपति बाइडन से पद से इस्तीफा देने की अपील की।

विज्ञापन
Jill Biden Reaction to Joe Biden Stepping Down from US Presidential Race world news in Hindi
जो बाइडन और जिल बाइडन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को बड़ा फैसला लेते हुए सभी को चौंका दिया। उन्होंनो घोषणा की कि वह इस साल नवंबर में होने वाला राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम की सिफारिश की। इस पर जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन ने बिना कुछ कहे सिर्फ दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला जिल ने अपने व्यक्तिगत अकाउंट से 'एक्स' पर जो बाइडन का पत्र साझा किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


कमला हैरिस के नाम की सिफारिश की
इससे पहले बाइडन ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए भारतीय-अफ्रीकी मूल की कमला हैरिस (59) के नाम की सिफारिश की। यह ऐसे वक्त किया गया, जब जून के अंत में रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बहस में खराब प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पिछले कई हफ्तों से बाइडन पर राष्ट्रपति पद उम्मीदवारी की दौड़ से हटने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने क्या कहा?
बाइडन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज मैं कमला हैरिस को इस साल हमारी पार्टी का उम्मीदवार बनाने के लिए अपना पूरा समर्थन और सहयोग देना चाहता हूं। डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एकजुट होकर ट्रंप को हराने का समय आ गया है। बाइडन (81) का यह निर्णय अमेरिका में पांच नवंबर को होने वाले मतदान से चार महीने पहले आया है।

ट्रंप ने ली चुटकी
बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने की घोषणा के कुछ ही मिनट बाद ट्रंप ने बाइडन को अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया। वहीं, प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष माइक जॉनसन ने राष्ट्रपति बाइडन से पद से इस्तीफा देने की अपील की। रिपब्लिकन नेता जॉनसन ने कहा कि अगर जो बाइडन राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हैं, तो वह राष्ट्रपति के रूप में सेवा में बने रहने के योग्य भी नहीं हैं। उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed