फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia Unrest Lebanon Border Ground Report Israel Defence Force Migration Pain Hezbollah Attack in Metula

Ground Report: आईडीएफ ने बताया पलायन का दर्द, हिजबुल्ला के हमलों से खाली हो गए इस्राइल सीमा पर बसे कस्बे

Tue, 15 Oct 2024 05:30 AM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:30 AM IST
सार

इस्राइली सेना ने बताया कि हमास के हमले का फायदा उठाकर हिजबुल्ला ने भी मितूला समेत कई गांवों को निशाना बनाया, ऐसे में शांति के साथ गुजर-बसर कर रहे लोगों के पास इस कस्बे से पलायन करने के अलावा कोई रास्ता हीं बचा था।

विज्ञापन
West Asia Unrest Lebanon Border Ground Report Israel Defence Force Migration Pain Hezbollah Attack in Metula
मिसाइल हमलों में ध्वस्त हुए मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्राइल के उत्तरी इलाके में छोटा, मगर खूबसूरत सा कस्बा है मितूला। यहां पिछले साल 7 अक्तूबर तक सब कुछ सामान्य था। मगर, यहां से मीलों दूर दक्षिण इस्राइल के गाजा पट्टी इलाके से देश में घुसे हमास के लड़ाकों ने नरसंहार शुरू किया, तो मितूला समेत आसपास के कस्बों के भी बुरे दिन शुरू हो गए। हमास के हमले के अगले ही दिन 8 अक्तूबर को हिजबुल्ला ने भी इस इलाके में मिसाइलें दागनी शुरू कर दिए थे। जब हम लेबनॉन बार्डर पहुंचे तो हिजबुल्ला के कत्लेआम की कहानी और मितूला से लोगों के पलायन का दर्द बताते-बताते इस्राइल डिफेंस फोर्स के अधिकारी भी भावुक हो गए।

विज्ञापन

इस्राइली सेना ने बताया कि हमास के हमले का फायदा उठाकर हिजबुल्ला ने भी मितूला समेत कई गांवों को निशाना बनाया, ऐसे में शांति के साथ गुजर-बसर कर रहे लोगों के पास इस कस्बे से पलायन करने के अलावा कोई रास्ता हीं बचा था।
विज्ञापन

सुरंगों के जरिये नरसंहार करने की थी साजिश
इस इलाके में इस्राइली सेना को कई ऐसी सुरंगे भी मिली हैं, जो हिजबुल्ला ने उनके सीमा क्षेत्र में खोदी थीं। सेना के जवानों ने बताया कि हिजबुल्ला इन सुरंगों के जरिये हमास की तरह 7 अक्तूबर जैसे बड़े नरसंहार की साजिश रची थी। हालांकि इसकी भनक पहले ही लग गई और सेना ने सुरंगें खोजकर साजिश नाकाम कर दी। इस्राइल डिफेंस फोर्स के अधिकारी बॉर्डर इलाके पर लगातार सुरंग खोजने का बड़ा अभियान चला रहे हैं। इन सुरंगों के भीतर हिजबुल्ला ने अपने हथियार और गोला-बारूद भी जमा कर रखे थे। जबकि कई सुरंगों की चौड़ाई बढ़ाकर इस्राइल में बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए हैं।

  • अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों ऐसी ही एक सुरंग बरामद हुई थी। इसकी लंबाई 32 फीट से ज्यादा की हो चुकी थी। यह सुरंग इस्राइल सीमा में खोदी गई थी। इसी से उनके खतरनाक मंसूबों का अंदाजा लगाया जा सकता है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed