फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   West Asia crisis: pm modi talk with sultan of oman and Crown Prince of Kuwait

पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने ओमान और कतर से की बात, 48 घंटों में आठ देशों के नेताओं से शांति बहाली पर चर्चा

Tue, 03 Mar 2026 05:06 PM IST
Nirmal Kant वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Nirmal Kant Updated Tue, 03 Mar 2026 05:06 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खाड़ी देशों के प्रमुख नेताओं से फोन पर बातचीत की और क्षेत्र के हालात पर चर्चा की और उन देशों में रह रहे भारतीयों की स्थिति पर भी बातचीत की। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
West Asia crisis: pm modi talk with sultan of oman and Crown Prince of Kuwait
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका और इस्राइल की ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिम एशिया क्षेत्र के हालात तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की दोपहर खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख नेताओं से फोन पर बातचीत की। उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक और कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा अल-खालिद अल-अहम अल-मुबारक अल-सबाह से भी बात की। 
विज्ञापन


विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं से अलग-अलग फोन पर बातचीत की और उनके देशों में हो रहे हमलों पर चिंता जताई। प्रधानमंत्री ने उन देशों में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी चर्चा की। उन्होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हामेद अल-थानी से भी फोन पर बात की। उन्होंने कतर पर हमलों की आलोचना की और देश में भारतीय समुदायों के समर्थन और देखभाल के लिए अमीर का धन्यवाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने बीते 48 घंटों में जिन देशों के नेताओं से फोन पर बातचीत की है, उनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), इस्राइल, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कुवैत और कतर शामिल हैं। 


इससे पहले, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से भी फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने क्षेत्र में फैले तनाव के मुद्दे पर चर्चा की। बातची के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया, मैंने जॉर्डन के राजा किंग अब्दुल्ला द्वितीय से बातचीत की। क्षेत्र में तेजी से बदले हालात पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की। हमने शांति, सुरक्षा और जॉर्डन की जनता के कल्याण के प्रति अपने समर्थन की फिर से पुष्टि की। इस कठिन समय में जॉर्डन में भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए मैंने उनका आभार भी जताया। 

ये भी पढ़ें: ईरान ने बंद किया होर्मुज, भारत पर क्या असर?: तेल-गैस का इंतजाम कैसे होगा, आएंगी मुश्किलें या प्लान बी तैयार

बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को भी फोन किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीफोन पर उन्होंने बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ ईरान और इस्राइल के बीच टकराव समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed