{"_id":"69bd879e92173654a50aea56","slug":"west-asia-crisis-mojtaba-khamenei-claims-victory-over-us-israel-iran-does-n-seek-nuclear-weapons-pezeshkian-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका-इस्राइल पर जीत का किया दावा; परमाणु हथियारों पर बोले पेजेशकियन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Crisis: मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका-इस्राइल पर जीत का किया दावा; परमाणु हथियारों पर बोले पेजेशकियन
Fri, 20 Mar 2026 11:15 PM IST
Pavan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Pavan
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:15 PM IST
सार
West Asia Crisis: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका-इस्राइल के साथ चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है। मोजतबा के अनुसार, ईरान ने अपने दुश्मन पर जीत हासिल कर ली है। वहीं ईरानी राष्ट्रपति पेजेशिकयन- ईरान का परमाणु हथियार बनाने का कोई इरादा नहीं है। पढे़ें दोनों नेताओं ने क्या कुछ कहा है...
विज्ञापन
मसूद पेजेशकियन और मोजतबा खामेनेई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने नवरोज पर ईरान की जनता को शुभकामना संदेश देते हुए बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार, ईरान ने अमेरिका और इस्राइल पर जीत हासिल कर ली है। उनके मुताबिक, देश के अंदर अलग-अलग विचारों के बावजूद लोगों की एकता से दुश्मन कमजोर पड़ा है। अमेरिका और इस्राइल को लगा था कि बड़े नेताओं को मारकर सरकार गिरा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें - US: खर्ग द्वीप पर कब्जा या घेराबंदी की तैयारी?, होर्मुज खोलने के लिए ईरान पर दबाव बनाने का प्लान बना रहे ट्रंप
'तुर्किये-ओमान में हमले क्षेत्र में फूट डालने की कोशिश'
खामेनेई ने यह भी आरोप लगाया कि तुर्किये और ओमान में हमले जायनिस्ट ताकतों (इस्राइल) की साजिश हैं, इसका मकसद क्षेत्र में फूट डालना है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ ईरान के धार्मिक और रणनीतिक हित समान हैं और सभी को मिलकर 'बड़ी ताकतों' (अमेरिका आदि) का मुकाबला करना चाहिए।
विज्ञापन
हम परमाणु हथियार नहीं बनाना चाहते- पेजेशिकयन
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशिकयन ने नवरोज (पारसी नववर्ष) के मौके पर देश और दुनिया को संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि ईरान का परमाणु हथियार बनाने का कोई इरादा नहीं है, वह अपने पड़ोसी देशों के साथ युद्ध नहीं चाहता है। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारी परेशानियां बाहरी दुश्मनों की दखलअंदाजी की वजह से हैं। हमारे पड़ोसी हमारे भाई जैसे हैं, हम आपसी मतभेद खत्म करना चाहते हैं।
'इस्लाम में परमाणु हथियार बनाना हराम'
इस दौरान उन्होंने एक बड़ा प्रस्ताव भी दिया। पेजेशिकयन के अनुसार, पश्चिम एशिया में शांति बनाए रखने के लिए इस्लामिक देशों का एक संयुक्त सुरक्षा सिस्टम बनाया जाए और इसमें बाहरी देशों (जैसे अमेरिका) की जरूरत न हो। उन्होंने यह भी दोहराया कि मोजतबा खामेनेई के अनुसार, इस्लाम में परमाणु हथियार बनाना हराम (गलत) है, इसलिए ईरान ऐसा नहीं करेगा।
यह भी पढ़ें - West Asia Conflict: आईडीएफ का दावा- मारे गए ईरान के बसिज बल के खुफिया प्रमुख, कई वरिष्ठ कमांडरों की भी मौत
अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध का असर
इस संघर्ष में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। आंकड़ों के अनुसार, ईरान में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, लेबनान में 1000+ मौतें, लाखों लोग बेघर हुए हैं। वहीं इस्राइल में 15 लोगों की मौत हुई है और अमेरिका में 13 सैनिकों की मौत हुई है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन