फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Welcome Modi but raise concerns: 75 US Senators, Congressional reps tell Biden

US: 'स्वागत करें, पर भारत को लेकर चिंताओं को भी सामने रखें', अमेरिकी सांसदों ने राष्ट्रपति बाइडन से की यह मांग

Wed, 21 Jun 2023 11:21 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 21 Jun 2023 11:21 AM IST
सार

पत्र पर बर्नी सैंडर्स, एलिजाबेथ वारेन और टिम कैन सहित 18 सीनेटरों और प्रतिनिधि सभा के 57 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। जयपाल पांच प्रतिनिधियों में से एकमात्र भारतीय-अमेरिकी हैं, जिन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर किया है। 

विज्ञापन
Welcome Modi but raise concerns: 75 US Senators, Congressional reps tell Biden
pm modi in us - फोटो : एएनआई

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका के 75 सीनेटरों और डेमोक्रेटिक पार्टी के कांग्रेस प्रतिनिधियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अपनी चिंताओं को सामने रखा है। उनका कहना है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य यात्रा के दौरान स्वागत किया जाए, लेकिन साथ ही भारत के साथ मौजूदा चिंताओं पर भी चर्चा की जाए, जिससे भारत-अमेरिका संबंध मजबूत हो सकें। 

विज्ञापन

उन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग और नागरिक समाज संगठनों की रिपोर्टों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति से धार्मिक असहिष्णुता के बढ़ने, नागरिक समाज संगठनों व पत्रकारों को निशाना बनाने, प्रेस की स्वतंत्रता पर बढ़ते प्रतिबंध तथा इंटरनेट का उपयोग आदि प्रमुख मुद्दों पर बात करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों से प्रमुखता से पीएम मोदी के सामने रखने चाहिए और खुलकर बात होनी चाहिए। 

विज्ञापन

पत्र में भारत के साथ रणनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, रक्षा और लोगों के बीच संबंधों के लिए अपने समर्थन को भी सामने रखा। सांसदों ने कहा कि दोस्तों को ईमानदार और स्पष्ट तरीके से बात करनी चाहिए। इसलिए हम सम्मानपूर्वक अनुरोध करते हैं कि भारत और अमेरिका के बीच साझा हितों के कई क्षेत्रों के अलावा भी कई मुद्दे हैं, जिन्हें आप प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी कांग्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करने वाले हैं। ऐसे में मंगलवार दोपहर को यह पत्र जारी किया है। सीनेटर क्रिस वैन होलेन (जिन्होंने इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए एक निजी रात्रिभोज में भाग लिया था और भारत के वर्तमान राजनीतिक प्रक्षेपवक्र के आलोचक रहे हैं) और कांग्रेस महिला प्रमिला जयपाल (कांग्रेस के प्रगतिशील कॉकस के भारतीय मूल के प्रमुख) ने पहल का नेतृत्व किया। पत्र पर बर्नी सैंडर्स, एलिजाबेथ वारेन और टिम कैन सहित 18 सीनेटरों और प्रतिनिधि सभा के 57 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। जयपाल पांच प्रतिनिधियों में से एकमात्र भारतीय-अमेरिकी हैं, जिन्होंने पत्र पर हस्ताक्षर किया है। 

पत्र में कहा गया है कि दोनों लोकतंत्रों ने एक साझा मूल्यों के आधार पर एक रिश्ता बनाया है। हमें विश्वास है कि जब राष्ट्रपति बाइडन सीधे प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे तो अमेरिका-भारत साझेदारी के ये महत्वपूर्ण आयाम रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक आपकी चर्चा का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed