{"_id":"6999f888f973d6c8ec054028","slug":"wedding-procession-in-front-of-mosque-sparked-riot-in-nepal-madhes-region-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: मधेश में मस्जिद के सामने बारात निकालने पर दंगा, घरों में की तोड़फोड़; दो पुलिसकर्मी समेत आठ घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: मधेश में मस्जिद के सामने बारात निकालने पर दंगा, घरों में की तोड़फोड़; दो पुलिसकर्मी समेत आठ घायल
Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
लव गौर
ब्यूरो/एजेंसी
ब्यूरो/एजेंसी
Published by: लव गौर
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:55 PM IST
सार
नेपाल के मधेश प्रदेश के रौतहट जिले में हिंसा में दो पुलिसकर्मी समेत आठ लोग घायल हो गए। मस्जिद के सामने से बारात निकालने पर दंगा हो गया, जिसके बाद भड़के लोगों ने आगजनी कर दी। स्थिति को संभालने के लिए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया है। घरों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस को शांति बनाने के लिए हवा में गोलियां चलानी पड़ी और आंसू गैस के गोले दागे।
विज्ञापन
गौर नगरपालिका-6 इलाके में उपद्रवियों ने वाहन में लगाई आग।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के मधेश प्रदेश के सीमावर्ती रौतहट जिले के गौर नगरपालिका क्षेत्र में मस्जिद के सामने से बारात निकालने पर दंगा हो गया। दो समुदायों में झड़प के बाद आगजनी की घटनाएं शुरू हो गईं। पथराव और मारपीट में दो पुलिसकर्मी समेत आठ लोग घायल हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार दोपहर से अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। इसके बाजवूद गौर के भीतरी इलाकों में तनाव बना हुआ है। आगजनी की घटनाएं पूरी तरह नहीं रुक सकी हैं।
प्रशासन के अनुसार, गौर नगरपालिका-6 स्थित सनगढ़ा गांव में बृहस्पतिवार शाम को मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी। इसी दौरान मस्जिद के सामने से बारात निकली, जिसमें बाजे बज रहे थे। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बाजा बजाए जाने पर आपत्ति जताई और बारात को रोक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस दौरान किसी ने एक वाहन में आग लगा दी। हालात को देखते हुए प्रशासन ने सैकड़ों दंगा पुलिस को इलाके में तैनात कर दिया।
शुक्रवार को दिन भर तनाव कायम रहा लेकिन शाम को दोनों पक्षों के बीच छह सूत्री समझौता हुआ। हालांकि, शनिवार सुबह नौ बजे दोनों पक्षों में फिर से पथराव शुरू हो गया। इसका असर गौर के वार्ड संख्या 4, 5 और 6 में भी देखा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाईं और आंसू गैस के गोले दागे। हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा।
विज्ञापन
इलाके में सेना तैनात लेकिन तनाव बरकरार
उपद्रवियों ने कई वाहनों में आग लगा दी और घरों में भी तोड़फोड़ की। पुलिस के अनुसार, छह मोटरसाइकिल और दो जीप जलाने की रिपोर्ट सामने आई है। गौर नगरपालिका-4 के मचकुटिया टोल में एक स्कूटर को भी आग के हवाले कर दिया गया। कर्फ्यू लगाने, नेपाली पुलिस और नेपाली सेना की तैनाती के बाद गौर का मुख्य सड़क क्षेत्र अपेक्षाकृत शांत है लेकिन भीतरी इलाकों में अब भी तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: संकट में नेपाल चुनाव: पूर्व राजा ने क्यों की मतदान स्थगित करने की अपील? सियासत से समीकरण तक; समझिए पूरा मामला
जिला प्रशासन कार्यालय के अनुसार, शनिवार दोपहर एक बजे से कर्फ्यू अगले आदेश तक के लिए लागू किया गया है। प्रमुख जिला अधिकारी दिनेश सागर भूसाल ने बताया कि पूर्व में मुडबलवा गेट, पश्चिम में लालबकैया बांध, उत्तर में बम नहर और दक्षिण में गौर भंसार कार्यालय तक कर्फ्यू प्रभावी है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन