US: आरक्षण के मुद्दे पर बोले राहुल गांधी- जब भारत निष्पक्ष देश होगा, तब हम इसे खत्म करने के बारे में सोचेंगे
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां वे भारतीय समुदाय और छात्रों-शिक्षकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस कड़ी में राहुल गांधी ने वाशिंगटन डीसी के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों से बातचीत की है। इस दौरान राहुल गांधी ने आरक्षण के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'आदिवासियों को 100 रुपये में से 10 पैसे मिलते हैं'
दरअसल राहुल गांधी से ये सवाल पूछा गया कि आरक्षण कब तक जारी रहेगा, इसके जवाब में राहुल गांधी ने विश्वविद्यालय में छात्रों से कहा, जब भारत निष्पक्ष होगा, तब हम आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेंगे। और भारत निष्पक्ष नहीं है। राहुल गांधी ने आगे कहा, जब आप वित्तीय आंकड़ों को देखेंगे, तो आदिवासियों को 100 रुपये में से 10 पैसे मिलते हैं; दलितों को 100 रुपये में से 5 रुपये मिलते हैं और ओबीसी को भी लगभग इतने ही पैसे मिलते हैं। असलियत यह है कि उन्हें भागीदारी नहीं मिल रही है।
'भारत का 90% हिस्सा भागीदारी करने में सक्षम नहीं'
राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत में आगे कहा कि समस्या यह है कि भारत का 90 प्रतिशत हिस्सा भागीदारी करने में सक्षम नहीं है। भारत के हर एक कारोबारी नेता की सूची देखें, उसमें मुझे आदिवासी का नाम, दलित का नाम और मुझे ओबीसी का नाम नहीं दिखता है। मुझे लगता है कि शीर्ष 200 में से एक ओबीसी है। भारत में ओबीसी 50 प्रतिशत हैं, लेकिन हम लक्षण का इलाज नहीं कर रहे हैं। यही समस्या है। अब, यह (आरक्षण) एकमात्र साधन नहीं है। अन्य साधन भी हैं।
समान नागरिक संहिता पर राहुल गांधी ने नहीं की टिप्पणी
वहीं समान नागरिक संहिता के बारे में पूछे जाने पर, राहुल गांधी ने कहा कि वह इस पर तभी टिप्पणी करेंगे जब उन्हें पता चलेगा कि भाजपा का प्रस्ताव क्या है। उन्होंने कहा, भाजपा समान नागरिक संहिता का प्रस्ताव कर रही है। हमने इसे नहीं देखा है। हमें नहीं पता कि वे किस बारे में बात कर रहे हैं। हमारे लिए इस पर टिप्पणी करना समझ में नहीं आता। जब वे इसे लाएंगे, तब हम इसे देखेंगे और इस पर टिप्पणी करेंगे।
#WATCH | Washington, D.C, USA: Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, "...Halfway through the campaign, Modi didn't think that he was near 300-400 seats...We knew when he said that I speak directly to God. We knew that there we had blown him apart...We saw it as a… pic.twitter.com/ViqVKcs5va
— ANI (@ANI) September 10, 2024
विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन के सदस्यों में मतभेद थे, लेकिन वे कई बातों पर सहमत थे। हम सहमत हैं कि भारत के संविधान की रक्षा की जानी चाहिए। हममें से अधिकांश जाति जनगणना के विचार पर सहमत हैं। हम सहमत हैं कि दो व्यवसायी, अर्थात् अडानी और अंबानी, को भारत में हर एक व्यवसाय नहीं चलाना चाहिए। इसलिए, आपका यह कहना कि हम सहमत नहीं हैं, मुझे लगता है, गलत है। दूसरी बात यह है कि सभी गठबंधन... एक निश्चित मात्रा में आगे-पीछे हमेशा होते रहेंगे। यह पूरी तरह से स्वाभाविक है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हमने बार-बार सरकारें चलाई हैं जो गठबंधन का उपयोग करके सफल रही हैं। इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि हम इसे फिर से कर सकते हैं।
#WATCH वाशिंगटन, डी.सी., अमेरिका: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "चुनावों से पहले, हम इस विचार पर जोर देते रहे कि संस्थाओं पर कब्ज़ा कर लिया गया है... आरएसएस ने शिक्षा प्रणाली पर कब्ज़ा कर लिया है। मीडिया और जांच एजेंसियों पर कब्ज़ा कर लिया है। हम… pic.twitter.com/u8NPk6APkt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.