फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   We may never find a coronavirus vaccine says UK minister Alok Sharma

वैज्ञानिकों के अथक प्रयास के बावजूद संभव है कि हम वैक्सीन की खोज न कर पाएं: ब्रिटेन

Tue, 19 May 2020 06:28 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 19 May 2020 06:28 AM IST
विज्ञापन
We may never find a coronavirus vaccine says UK minister Alok Sharma
COVID-19 antibody - फोटो : ANI

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री और भारतवंशी आलोक शर्मा ने कहा है कि यह संभव है कि देश को कभी कोविड-19 की वैक्सीन ही नहीं मिले। उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में कहा, हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयास के बावजूद यह संभव है कि हमें कभी सफल कोरोना वायरस की वैक्सीन ही न मिले।

विज्ञापन


भारतवंशी मंत्री आगे कहा, दुनिया के दो बड़े अग्रदूत हैं जो वैक्सीन के विकास में जुटे हैं इनमें ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और इम्पीरियल कॉलेज लंदन शामिल हैं। शर्मा ने आगे कहा, अब तक ब्रिटिश सरकार ने ऑक्सफोर्ड और इम्पीरियल में टीकाकरण कार्यक्रम के लिए 4.7 करोड़ पाउंड का निवेश किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीन प्रोग्राम के लिए नई फंडिंग की भी घोषणा की। इस बीच, रॉयल कॉलेज ऑफ फिजीशियन का एक सर्वे सामने आया जिसमें बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस मरीजों का इलाज कर रहे ब्रिटेन के करीब आधे डॉक्टरों को अपने स्वास्थ्य की चिंता है।

विज्ञापन

डॉक्टरों को अपने स्वास्थ्य की चिंता
यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रोफेसर एंड्रयू गोडार्ड ने कहा, हम सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं जिसका सामना ब्रिटिश स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने पहले कभी नहीं किया। सर्वे दिखाता है कि अस्पताल के डॉक्टर इस वक्त किन हालातों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पीपीई की कमी उनके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। यह बहुत बुरा है कि आपूर्ति की स्थिति पिछले तीन सप्ताह में सुधरने की जगह खराब हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed