{"_id":"5bdd79a9bdec22693f5f64a8","slug":"we-can-start-nuclear-programme-if-sanctions-not-removed-by-america-said-north-korea","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया: प्रतिबंध नहीं हटाए गए तो फिर शुरू कर सकते हैं परमाणु कार्यक्रम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया: प्रतिबंध नहीं हटाए गए तो फिर शुरू कर सकते हैं परमाणु कार्यक्रम
प्योंगयांग, भाषा
Updated Sat, 03 Nov 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Kim jong-Donald Trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि अमेरिका उसके खिलाफ लगे आर्थिक प्रतिबंधों को नहीं हटाता है तो वह परमाणु हथियारों को मजबूत करने संबंधी अपनी नीति को फिर से प्रभावी बना सकता है।
विज्ञापन
प्रतिबंधों के प्रयोग और उत्तर कोरिया पर परमाणु कार्यक्रम बंद करने के दबाव के कारण वाशिंगटन और सियोल के बीच तल्खी की पृष्ठभूमि में विदेश मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की शाम यह बयान जारी किया गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय का कहना है कि यदि अमेरिका ने अपना रूख नहीं बदला तो उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम और आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए अपनी 'प्योंगजिन' नीति को फिर से प्रभावी बना सकता है।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रमों के संबंध में अमेरिका के साथ चल रही बातचीत को खत्म करने की लगभग धमकी दे डाली है। मंत्रालय के इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिकन स्टडिज के निदेशक के नाम से जारी इस बयान में कहा गया है, 'अमेरिका को लगता है कि बार-बार प्रतिबंध लगाने और दबाव बढ़ाने से परमाणु निरस्त्रीकरण होगा।
हम ऐसे बेवकूफाना विचार पर हंसने से खुद को नहीं रोक पाए।' उसका कहना है कि संबंधों में सुधार और प्रतिबंध दोनों साथ-साथ नहीं चल सकते हैं।