फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   we are giving correct figures on death due to Covid, foreign media is spreading lies: China

Covid in China: चीन की सफाई- कोविड से मौत पर हम सही आंकड़े दे रहे, विदेशी मीडिया फैला रहा झूठ

Mon, 02 Jan 2023 04:53 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Amit Mandal Updated Mon, 02 Jan 2023 04:53 AM IST
सार

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) सहित दुनियाभर के कई संगठन चीन से कोविड संक्रमण व मौत के मामलों के वास्तविक आंकड़े साझा करने का अनुरोध कर चुके हैं।

विज्ञापन
we are giving correct figures on death due to Covid, foreign media is spreading lies: China
चीन में कोरोना का कहर। - फोटो : Social Media

विस्तार

चीन में कोविड संक्रमण की वजह से मचे कोहराम की वजह से पूरी दुनिया चिंता में है। वहीं शी जिनपिंग ने नए साल के संबोधन में यह तो माना कि देश चुनौती का सामना कर रहा है, बावजूद इसके दुनिया को बताया जा रहा है कि चीन में सब कुछ सही है। चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि चीन में कोविड के हालात काबू में हैं और संक्रमण व मौत के मामले बस उतने ही हैं, जितने कि आधिकारिक तौर पर बताए गए हैं।

विज्ञापन


चीन में कोविड की भयावह स्थिति की बातें सिर्फ विदेशी मीडिया के प्रपंच की वजह से हो रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) सहित दुनियाभर के कई संगठन चीन से कोविड संक्रमण व मौत के मामलों के वास्तविक आंकड़े साझा करने का अनुरोध कर चुके हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के अधीन आने वाले चिकित्सा प्रशासन ब्यूरो के प्रमुख जियाओ याहुई ने कहा कि चीन पूरी पारदर्शिता के साथ आंकड़े दिए हैं।  

विज्ञापन


डब्ल्यूएचओ ने चीन से रियल टाइम कोविड डेटा साझा करने को कहा
चीन में कोविड से बुरा हाल है। अस्पतालों में जगह नहीं है और कब्रिस्तानों में अंतिम संस्कार के लिए कतारें लग रही हैं। सड़कें खाली हैं। अस्पतालों में लोगों को बेड नहीं मिल रहे हैं। इस बीच. सामने आया था कि चीन नए साल से कोरोना से जुड़े आंकड़े महीने में एक बार ही जारी करेगा। उस पर कोरोना के आंकड़े छिपाने का आरोप हमेशा से ही लगता आ रहा है। वहीं, डब्ल्यूएचओ ने चीन पर रियल टाइम कोविड डेटा को साझा करने का दवाब बनाया है। इस दौरान डब्ल्यूएचओ ने उच्च जोखिम वाले लोगों के लिए गंभीर बीमारी और मृत्यु से बचाने के लिए टीकाकरण और बूस्टर के महत्व को भी दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम ने शुक्रवार को चीनी अधिकारियों से मुलाकात की और चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल में भर्ती होने, गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में प्रवेश और मृत्यु सहित बीमारी के प्रभाव पर अधिक आनुवंशिक अनुक्रमण डेटा की मांग की थी। साथ ही चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण और रोकथाम प्रशासन के अधिकारियों से कोरोना टीकाकरण का डेटा भी नियमित रूप से साझा करने के लिए कहा गया, खासकर कमजोर लोगों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में। डब्ल्यूएचओ ने इसे लेकर एक बयान भी जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed