{"_id":"654db105fea8715254075a65","slug":"watch-woman-dances-at-canadian-airport-as-she-meets-boyfriend-after-5-years-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: पांच साल बाद अपने बॉयफ्रेंड से मिली महिला ने कुछ इस तरह किया प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Video: पांच साल बाद अपने बॉयफ्रेंड से मिली महिला ने कुछ इस तरह किया प्यार का इजहार, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Fri, 10 Nov 2023 09:56 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:56 AM IST
सार
वीडियो में महिला अपने लॉन्ग डिस्टेंस बॉयफ्रेंड के लिए अपने प्यार का इजहार खूबसूरती से करती नजर आ रही है, जिससे वह पांच साल बाद मिली थी। दरअसल, लड़की अपने बॉयफ्रेंड को हवाईअड्डे पर लेने गई थी।
विज्ञापन
फिल्म शेरशाह के गाने 'रतां लंबियां' पर परफॉर्म किया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्यार में कोई कुछ भी कर गुजरता है। आए दिन सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसमें लोग अपने प्यार नए-नए तरीके अपनाते हैं। अब एक महिला ने अपने लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वाले बॉयफ्रेंड के पांच साल बाद मिलने पर कुछ ऐसा किया, जो वायरल हो गया है। लोग वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में महिला अपने लॉन्ग डिस्टेंस बॉयफ्रेंड के लिए अपने प्यार का इजहार खूबसूरती से करती नजर आ रही है, जिससे वह पांच साल बाद मिली थी। दरअसल, लड़की अपने बॉयफ्रेंड को हवाईअड्डे पर लेने गई थी। यहां जैसे ही उसका साथी सामान से भरी ट्रॉली के साथ हवाईअड्डे से बाहर आया तो कुछ लोगों ने उसका स्वागत किया और गुलाब दिया।
विज्ञापन
लड़का अपनी प्रेमिका को ढूंढने लगता है कि कहां हैं। ऐसे में अचानक लड़की सामने आती है और फिल्म शेरशाह के 'रतां लंबियां' गाने पर डांस कर स्वागत करती है। बॉयफ्रेंड आश्चर्यचकित होकर देखता रहता है और उसे गले लगाने के लिए इंतजार कर रहा होता है।
विज्ञापन
लंबे कैप्शन के साथ पोस्ट
वीडियो को इंस्टाग्राम पर निकी शाह ने साझा किया है, जो टोरंटो की एक कंटेंट क्रिएटर हैं। उन्होंने लिखा, 'मुझे यह साबित करने दें कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप एक सामान्य रिश्ते की तरह ही अद्भुत होते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबे कैप्शन में लॉन्ग डिस्टेंस के रिश्तों के बारे में भी बात की।
View this post on Instagram
A post shared by Niki | Toronto Content Creator (@_nikishah)
दो लोग काम करने के लिए प्रतिबद्ध
उन्होंने लिखा, 'सच्चाई यह है कि नॉनलॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी बहुत सारी समस्याएं होती हैं। बस फर्क इतना है कि समस्याएं हर कपल के लिए अलग होती हैं, लेकिन एकमात्र रिश्ते जो जिंदा रहते हैं, वे हैं जहां दो लोग इस पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हों।'
वीडियो को 33 लाख से अधिक बार देखा गया
उन्होंने आगे कहा, 'मैं वास्तव में मानती हूं कि यदि आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में पास हो जाते हैं तो आप एक ऐसे रिश्ते को तैयार करते हैं, जो बहुत अच्छा होता है। तो आगे बढ़ें, उस एक व्यक्ति को ढूंढें, जहां आपका साथी आपको दुनिया का सबसे खुशी इंसान बनाता है। इससे आप दूर रहकर भी रिश्ते को बचा सकेंगे और ऐसे रिश्ते को बना पाएंगे, जिसके बारे में लोग सपना देखते हैं।' शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 33 लाख से अधिक बार देखा गया है और 1.4 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं।
माथे पर बनवाया था टैटू
इससे पहले, ब्रिटेन में एक महिला ने उस समय इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी, जब उसने अपने माथे पर अपने साथी के नाम पर टैटू बनवा लिया था। इन्फ्लुएंसर एना स्टैन्सकोवस्की ने अपने माथे पर 'केविन' नाम का टैटू बनवाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया।