फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Watch the video to see how Israel's Iron Dome was hit by an Iranian missile and fell on the IDF headquarters.

Israel Iran Row: वीडियो में देखिए कैसे इस्राइल के आयरन डोम को ईरानी मिसाइल ने दिया चकमा, IDF मुख्यालय पर गिरी

Sat, 14 Jun 2025 09:51 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: बशु जैन Updated Sat, 14 Jun 2025 09:51 AM IST
सार

इस्राइल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और परमाणु संयंत्र पर हवाई हमले किए थे। इस हमले में ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों और सैन्य कमांडरों की मौत हो गई। ईरान ने भी जवाब में इस्राइल पर हमला किया और 150 से ज्यादा ड्रोन दागे। ईरान की मिसाइलें इस्राइल की वायु रक्षा प्रणाली आयरन डोम को चकमा देकर मध्य तेल अवीव में जा गिरीं।

विज्ञापन
Watch the video to see how Israel's Iron Dome was hit by an Iranian missile and fell on the IDF headquarters.
इस्राइल में ईरान का हमला। - फोटो : PTI

विस्तार

इस्राइल के हमलों के बाद ईरान पलटवार किया है। ईरान ने इस्राइल पर 150 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। आलम यह हुआ कि ईरान की मिसाइल इस्राइल की सबसे ताकतवार वायु रक्षा प्रणाली आयरन डोम को चकमा देकर तेल अवीव में जा गिरीं। इन मिसाइलों ने इस्राइली रक्षा बल के मुख्यालय को निशाना बनाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह इस्राइल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और परमाणु संयंत्र पर हवाई हमले किए थे। इस हमले में ईरान के परमाणु वैज्ञानिकों और सैन्य कमांडरों की मौत हो गई। ईरान ने भी जवाब में इस्राइल पर हमला किया और 150 से ज्यादा ड्रोन दागे। ईरान की मिसाइलें इस्राइल की वायु रक्षा प्रणाली आयरन डोम को चकमा देकर मध्य तेल अवीव में जा गिरीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 19 सेकेंड के वीडियो क्लिप में दिखाया गया कि इस्राइल का आयरन डोम ईरानी मिसाइल को रोकने की कोशिश कर रहा है। इस बीच एक मिसाइल डोम को तोड़कर रक्षा मुख्यालय पर जा गिरती है। वीडियो की शुरुआत में तेज धमाकों के के साथ छोटे गोले आ रहे हैं। इसके बाद अचानक तेज रोशनी होती है और एक बड़ा आग का गोला एक इमारत पर गिरता है। 

Watch the video to see how Israel's Iron Dome was hit by an Iranian missile and fell on the IDF headquarters.
इस्राइल पर ईरान का हमला। - फोटो : PTI
ये भी पढ़ें: इस्राइली हमले के बाद ईरान का पलटवार, 10 पॉइंट में जानिए दोनों देशों के संघर्ष में अब तक क्या हुआ

उत्तरी इस्राइल की ओर भाग रहे लोग
ईरान के हमलों के बाद इस्राइल रक्षा बल ने बताया कि इस्राइल में सायरन बजने के बाद लोग उत्तरी इसाइल की ओर भाग रहे हैं।  आईडीएफ के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशनी ने बढ़ते तनाव के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आइए स्पष्ट कर दें- ईरान और सिर्फ ईरान ही मध्य पूर्व में मौजूदा तनाव के लिए जिम्मेदार है। परमाणु हथियार हासिल करने और इस्राइल को खत्म कर देने की उनकी चाहत ही हमें यहां तक ले आई है। उन्होंने कहा कि इस्राइल ने एक हजार मील दूर से काम करते हुए ईरान के ठिकानों पर सटीक हमले किए। जवाब में ईरान ने नागरिक आबादी की ओर अंधाधुंध मिसाइलें दागीं।

ये भी पढ़ें: ईरान के खिलाफ भी इस्राइल ने अपनाई लेबनान पर किए हमलों जैसी रणनीति; मोसाद ने पहले ही कर दिया था ये काम

खामेनेई ने दी चेतावनी
इस्राइल के हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि इस्राइली शासन ने बड़ी गलती की है, एक गंभीर त्रुटि की है, और लापरवाह काम किया है। इसका परिणाम यहूदियों के शासन को बर्बाद कर देगा। ईरानी राष्ट्र अपने लोगों के खून का बदला लिए बिना नहीं रहेगा, न ही वह अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन को अनदेखा करेगा। हमारे सशस्त्र बल तैयार हैं, और देश के अधिकारी और सभी लोग सशस्त्र बलों के पीछे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed