फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shooting In Washington DC Many People Injured Including Police Officer Near Juneteenth Music Concert

Washington DC Shooting: अमेरिका में फिर गोलीबारी, हमलावर ने पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों पर दागीं गोलियां  

Mon, 20 Jun 2022 10:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Jun 2022 10:11 AM IST
सार

हमलावर ने म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान लोगों पर गोली चला दी। वाशिंगटन के पुलिस विभाग ने बताया कि म्यूजिक कॉन्सर्ट की साइट पर तलाशी अभियान जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Shooting In Washington DC Many People Injured Including Police Officer Near Juneteenth Music Concert
US police - फोटो : indian express

विस्तार

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में फिर से गोलीबारी हुई है। यहां रविवार रात हुई घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि जूनटींथ म्यूजिक कॉन्सर्ट (Juneteenth music concert) के दौरान यह घटना घटी। हमलावर ने म्यूजिक कॉन्सर्ट की साइट पर लोगों पर गोली चला दी।

विज्ञापन


वाशिंगटन के पुलिस विभाग ने बताया कि म्यूजिक कॉन्सर्ट की साइट पर तलाशी अभियान जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाशिंगटन पुलिस ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि इस घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं एक पुलिस अधिकारी के अलावा दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


इसी सप्ताह हो चुकी हैं कई वारदात 
अमेरिका में गोलीकांड रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वाशिंगटन डीसी में हुए गोलीकांड से पहले इसी सप्ताह कई जगह पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं। इसमें करीब आठ लोगों की मौत हुई है। हाल ही में शिकागो में पांच जगह हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं बीते रविवार को लॉस एंजेलिस में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इससे पहले भी कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। पिछले महीने ही एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 19 मासूम बच्चों समेत 21 लोगों को गोली मार दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed