{"_id":"66de58f5f7c8bb504b0415e5","slug":"war-monitor-says-israeli-strikes-in-central-syria-kill-7-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Syria Tension: ईरान समर्थित गुट को निशाना बनाकर इस्राइल ने सीरिया पर फिर किया हमला, सात लोगों की गई जान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Syria Tension: ईरान समर्थित गुट को निशाना बनाकर इस्राइल ने सीरिया पर फिर किया हमला, सात लोगों की गई जान
Mon, 09 Sep 2024 07:40 AM IST
काव्या मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Mon, 09 Sep 2024 07:40 AM IST
सार
सात अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमलों के बाद से इस्राइल और ईरान समर्थक समूहों के बीच लगभग रोजाना रॉकेट हमले हो रहे हैं। ताजा हमला संघर्ष को बढ़ाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
दूर से दिख रहा है धुआं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास और इस्राइल बीते 11 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। वहीं, हमास भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इन सबके बीच, सीरिया और इस्राइल में भी युद्ध छिड़ता दिख रहा है। दरअसल, इस्राइल ने रविवार देर रात मध्य सीरिया पर हमला कर दिया, जिससे तीन नागरिक सहित कम से कम सात लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
बता दें, साल 2011 में सीरिया में गृह युद्ध की शुरुआत के बाद से इस्राइल ईरानी समर्थक समूहों को निशाना बनाते हुए सैकड़ों हमले कर चुका है।
इन लोगों की हुई मौत
ब्रिटेन स्थित सीरियाई ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि मसयाफ क्षेत्र में इस्राइल द्वारा किए हमले में सात लोगों की मौत हुई है। इनमें एक कार में सवार एक शख्स और उसके बेटे सहित तीन नागरिक और चार अज्ञात सैनिक शामिल हैं। इसके अलावा, हमले में कम से कम 15 अन्य घायल हो गए और सैन्य सुविधाएं नष्ट हो गईं।
विज्ञापन
13 विस्फोट हुए
इसने पहले बयान जारी कर जानकारी दी थी कि मसयाफ में वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्रों वाले क्षेत्र में 13 हिंसक विस्फोट हुए, जहां ईरान समर्थक समूह और हथियार तैयार करने वाले विशेषज्ञ रहते हैं।
विज्ञापन
मीडिया का क्या कहना?
वहीं एक सीरियाई राज्य मीडिया ने जानकारी दी कि रविवार को लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर इस्राइल ने लेबनान के उत्तर-पश्चिम से मध्य क्षेत्र में कई सैन्य स्थलों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। हमारी वायु रक्षा ने कुछ मिसाइलों को मार गिराया। हमले में मसयाफ में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 19 घायल हैं।
क्या हमले से बड़े संघर्ष की आशंका है?
सात अक्तूबर को हमास द्वारा इस्राइल पर किए गए हमलों के बाद से इस्राइल और ईरान समर्थक समूहों के बीच लगभग रोजाना रॉकेट हमले हो रहे हैं। ताजा हमला संघर्ष को बढ़ाने में मदद कर सकता है। अब आशंका इस बात की है कि गाजा में हमास के साथ इस्राइल का युद्ध मध्य पूर्व में कई मोर्चों पर संघर्ष का रूप न ले ले।