{"_id":"6586ac1590a64fe81501d8c5","slug":"wanted-ttp-commander-ghazanfar-nadim-killed-in-pakistan-s-punjab-province-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: 2011 में ISI की इमारत पर हमला करने वाला TTP का वांछित कमांडर ढेर, इतने लाख था इनाम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: 2011 में ISI की इमारत पर हमला करने वाला TTP का वांछित कमांडर ढेर, इतने लाख था इनाम
Sat, 23 Dec 2023 03:15 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 23 Dec 2023 03:15 PM IST
सार
आतंकवाद रोधी विभाग ने बताया कि उसे खुफिया सूचना मिली थी कि प्रांतीय राजधानी लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर चिनियोट इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। सीटीडी ने पुलिस के साथ शनिवार तड़के ठिकाने पर छापा मारा।
विज्ञापन
टीटीपी का वांछित कमांडर ढेर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक प्रमुख कमांडर को शनिवार को मार गिराया।बताया जा रहा है कि यह पंजाब प्रांत में आईएसआई की इमारत पर घातक हमले सहित कई आतंकी साजिशों में शामिल था।
विज्ञापन
शनिवार तड़के ठिकाने पर छापा मारा
आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने बताया कि उसे खुफिया सूचना मिली थी कि प्रांतीय राजधानी लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर चिनियोट इलाके में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। सीटीडी ने पुलिस के साथ शनिवार तड़के उनके ठिकाने पर छापा मारा।
विज्ञापन
गोलियां चलानी शुरू कर दीं
उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने ठिकाने को घेर लिया तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस पर जवाबी कार्रवाई की गई और गोलीबारी के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। एक आतंकवादी की पहचान गजनफर नदीम उर्फ खालिद हबीब के रूप में हुई है, जिस पर 50 लाख रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नदीम लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद शहर में आईएसआई की इमारत पर हुए बम हमले का मास्टरमाइंड था।
2011 में हमला
गौरतलब है, वर्ष 2011 में फैसलाबाद में इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) की इमारत के बाहर एक कार सवार इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस में विस्फोट हुआ था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे।
नदीम पंजाब प्रांत में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का प्रमुख कमांडर था। वह देश में शिया मुसलमानों पर हमलों सहित 11 बड़ी आतंकवादी गतिविधियों में भी शामिल था, जिसमें 50 लोग मारे गए थे। सीटीडी ने कहा कि आतंकवादी ठिकानों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक और हथियार भी बरामद किए गए हैं।