{"_id":"6684af851976098f4f020ef5","slug":"vp-harris-has-a-better-chance-of-retaining-white-house-than-biden-says-cnn-poll-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: वीपी हैरिस के पास बाइडन की तुलना में व्हाइट हाउस बरकरार रखने की ज्यादा संभावना, CNN पोल में किया गया दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: वीपी हैरिस के पास बाइडन की तुलना में व्हाइट हाउस बरकरार रखने की ज्यादा संभावना, CNN पोल में किया गया दावा
Wed, 03 Jul 2024 07:25 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 Jul 2024 07:25 AM IST
सार
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बहस के बाद बाइडन की रेटिंग गिर गई। ऐसे में कमला हैरिस के पास व्हाइट हाउस बरकरार रखने की संभावना बाइडन की अपेक्षा बढ़ गई है। यह दावा सीएनएन पोल में किया गया है।
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पास अपने बॉस और राष्ट्रपति जो बाइडन की तुलना में व्हाइट हाउस को बरकरार रखने की ज्यादा संभावना है। यह बात सीएनएन की नई पोल रिपोर्ट में सामने आई है।
विज्ञापन
बहस के बाद अन्य नेता को शामिल करने की मांग बढ़ी
पिछले सप्ताह अटलांटा में अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बहस में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 81 वर्षीय बाइडन की रेटिंग में गिरावट आई है। दोनों की बहस के बाद से, सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी में बाइडन को पद छोड़ने और 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनावों की दौड़ में किसी और को शामिल करने की मांग बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
एसआरएस द्वारा कराए गए सीएनएन पोल के मुताबिक, ट्रंप बाइडन से फिलहाल छह अंक आगे हैं। सर्वेक्षण में काल्पनिक मुकाबले में 47 प्रतिशत मतदाता ट्रंप और 45 प्रतिशत हैरिस को समर्थन कर रहे हैं। हालांकि इस आधार पर भी किसी नेता को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। लेकिन बाइडन की अपेक्षा हैरिस ट्रंप को ज्यादा अच्छी टक्कर दे सकती हैं।
विज्ञापन
डेमोक्रेटिक सहयोगियों ने मानी थीं कमियां
बाइडन के डेमोक्रेटिक सहयोगियों ने 90 मिनट की बहस में 81 वर्षीय बाइडन की कमियों को आसानी से स्वीकार किया, जिसमें उन्होंने वाक्यों को पूरा करने के लिए कई बार संघर्ष किया और एक समय तो गलती से कह दिया कि उन्होंने वृद्ध अमेरिकियों के लिए सरकार के स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम मेडिकेयर को बंद कर दिया है।
एक नए सीबीएस-यूगोव पोल के अनुसार, 72-27 प्रतिशत के अंतर से अमेरिकियों को नहीं लगता कि बाइडन के पास राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने के लिए मानसिक और संज्ञानात्मक स्वास्थ्य है। वीओए ने आगे बताया कि तीन सप्ताह पहले की तुलना में इसी प्रश्न पर यह अध्ययन सात प्रतिशत अंक खराब था। हालांकि, बाइडन और ट्रंप के बीच मतदान ने दिखा दिया है कि दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है।